क्रिकेट

कंगारुओं को पटखनी देने के बाद टीम इंडिया का दिल्ली के साथ हुआ '36 का आंकड़ा'

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 19, 2023, 06:33 PM IST

IND VS AUS 2nd Test: भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ भारतीय टीम का दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम से '36 का आंकड़ा' बरकरार है। टीम को इस मैदान पर अंतिम बार नवंबर 1987 में वेस्टइंडीज से हार मिली थी।

Image

रवींद्र जडेजा टीम के साथियों के साथ। फोटो- बीसीसीआई के ट्विटर से

Photo : Twitter

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में कंगारुओं को पटखनी देकर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के साथ '36 का आंकड़ा' बरकरार रखा। दरअसर, यह '36 का आंकड़ा' भारतीय टीम के लिए पॉजिटिव है। भारत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट फॉर्मेट में 36 साल से अजेय है। भारत को इस मैदान पर अंतिम बार 25 नवंबर 1987 को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद 13 टेस्ट मैचों से भारतीय टीम अजेय है।

भारत 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज (बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी) में 2-0 से आगे है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराकर सीरीज में जीत की शुरुआत की थी।

अब यहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडिय में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत एक मार्च को सुबह 9:30 बजे से होगी, जो पांच मार्च तक चलेगा। अगर भारत इस मुकाबले में भी जीत हासिल कर लेता है तो सीरीज एक बार फिर अपने नाम कर लेगा। भारत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2017 से अजेय है। भारत ने इस मैदान पर पहला मैच 1948 में खेला था। अभी तक कुल 35 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें भारत को अलग-अलग टीमों के खिलाफ 14 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और 15 मैच का परिणाम ड्रॉ रहा है।

36 साल से दिल्ली में इन टीमों के खिलाफ मिली जीत

सालटीम परिणाम
13 मार्च 1993 जिम्बाब्वे पारी और 13 रन
10 अक्टूबर 1996 ऑस्ट्रेलिया7 विकेट
4 फरवरी 1999पाकिस्तान 212 रन
18 नवंबर 2000जिम्बाब्वे 7 विकेट
28 फरवरी 2002 जिम्बाब्वे 4 विकेट
10 दिसंबर 2005 श्रीलंका 188 रन
22 नवंबर 2007पाकिस्तान6 विकेट
29 अक्टूबर 2008 ऑस्ट्रेलिया ड्रॉ
6 नवंबर 2011वेस्टइंडीज 5 विकेट
22 मार्च 2013 ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट
3 दिसंबर 2015 दक्षिण अफ्रीका 337 रन
2 दिसंबर 2017 श्रीलंका ड्रॉ
17 फरवरी 2023ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article