क्रिकेट

IPL 2024: आधा सीजन भी नहीं बीता, और आईपीएल इतिहास के इतने सारे रिकॉर्ड्स टूट गए

  • Authored by: संदीप कुमार
  • Updated Apr 9, 2024, 02:20 PM IST

IPL 2024 Records: आईपीएल 2024 में 10 टीमें खिताब के लिए लड़ती दिख रही हैं। इस सीजन के हर एक मैच में या तो कोई नया रिकॉर्ड बन रहा है। या तो कोई पुराना रिकॉर्ड टूट रहा है। सोचिए अभी तो सीजन आधा भी नहीं बीता है, तो बाकी बचे मुकाबलों में और कितने नए रिकॉर्ड्स बनने वाले होंगे।

Image

आईपीएल 2024 कप्तान (फोटो- X)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में कई नए रिकॉर्ड्स बने हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ।
  • युवा से लेकर अनुभवी खिलाड़ी, हर कोई एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहा है।
  • 26 मई को होगा खिताबी मुकाबला

IPL 2024 Records: आईपीएल 2024 का बिगुल बजते ही यहां रिकॉर्ड्स की बारिश होने लगी। पहले मैच से लेकर 22वें मुकाबले तक हर गेम में पुराने आंकड़ों की धज्जियां उड़ रही है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जिसकी वजह से IPL 2024 को फैन्स इतना पसंद कर रहे हैं।

IPL इतिहास का सबसे बड़ा टीम टोटल

27 मार्च को मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में 500 से ज्यादा रन बने। इसी दिन सनराइजर्स की टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 277 रन जड़े।बड़ी बात ये है कि IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल भी इसी सीजन बना। 3 अप्रैल को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता ने स्कोरबोर्ड पर 272 रन लगाए थे।

मिस्टर आईपीएल का रिकॉर्ड टूटा

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना का सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी इस सीजन टूट गया। विराट कोहली ने रैना को पीछे छोड़कर आईपीएल में 110 कैच पकड़ लिए। इस लिस्ट में रैना 109 कैच के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

मुंबई की विक्ट्री का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस सीजन भले ही मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन अपनी पहली जीत के साथ ही मुंबई T20 क्रिकेट में 150 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई। चेन्नई सुपरकिंग्स 149 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है।वहीं IPL में किसी भी एक मैदान पर 50 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी मुंबई इंडियन्स के नाम है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई ने वानखेड़े के मैदान में 50वीं जीत हासिल की।इसी IPL सीजन मुंबई पहली ऐसी टीम बनी जिसने बिना किसी खिलाड़ी के अर्धशतक जड़े, सबसे बड़ा टीम टोटल खड़ा किया। 7 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ मुंबई ने 20 ओवर में 234 रन मारे। इसमें सबसे ज्यादा 49 रन रोहित शर्मा के बल्ले से निकले थे।

रिकॉर्डतोड़ TV व्यूअरशिप

22 मार्च को RCB और CSK के बीच पहला मैच खेला गया था। आंकड़ों के अनुसार, इस ओपनिंग मैच को 16.8 करोड़ लोगों ने लाइव देखा। ये अब तक के सभी IPL सीजन में सबसे देखा जाने वाला ओपनिंग मैच है।

धोनी, रोहित और कोहली- कोई कप्तान नहीं

2008 से लेकर 2023 तक, हर सीजन में इन तीनों में से कोई एक खिलाड़ी टीम की कप्तानी करता दिखा। कई सीजन में तीनों कप्तान बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई की जिम्मेदारी संभालते दिखे। लेकिन इस सीजन पहली बार ऐसा हुआ है कि तीनों में से कोई भी कप्तानी नहीं कर रहा।

संदीप कुमार
संदीप कुमारauthor

संदीप कुमार Times Now नवभारत में बतौर रिपोर्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संदीप खबरों से जुड़े तथ्य समझने और समझाने में माहिर हैं। ये बड़ी खबरों की छोटी बारीकियों पर भी नजर रखते हैं। खेलों में इनकी दिलचस्पी थोड़ी ज्यादा है।

और पढ़ें
End of Article