100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 17, 2023, 11:06 AM IST

Team India gave Guard of Honour to Cheteshwar Pujara: ऑस्ट्रेलिया के खिलाउफ नई दिल्ली में 100वां टेस्ट खेलने के लिए जैसे ही चेतेश्वर पुजारा मैदान में उतरे टीम इंडिया के सदस्यों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम की अहम कड़ी बन चुके मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरे। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बने। मौजूदा टीम में वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने ही पुजारा से पहले टेस्ट मैचों की शतक पूरा किया।

cheteshwar-Pujara

चेतेश्वर पुजारा(साभार BCCI)

सुनीन गावस्कर के हाथों से हुए सम्मानित

पुजारा को इस मुकाबले से पहले डीडीसीए और बीसीसीआई ने 100वां टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया। भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले पहले क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उन्हें स्पेशल टेस्ट कैप देकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा मैं आशा करता हूं कि आप 100वें टेस्ट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बनेंगे।

टीम ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

टॉस हारने के बाद मैच में जैसे ही टीम इंडिया फील्डिंग करने उतरी भारतीय खिलाड़ियों ने अपने चहेते पुजारा जी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। ऐसा करते वक्त कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे पर शरारती हंसी साफ दिखाई दे रही थी जो ये बताने के लिए काफी है कि पुजारा की टीम के सदस्यों के साथ कैसी बॉन्डिंग है और वो टीम के कितने अहम खिलाड़ी हैं।

End of Feed