क्रिकेट

IND vs ENG T20I Series: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, मोहम्मद शमी की हुई 14 महीने बाद वापसी, टीम को मिला नया उपकप्तान

India Squad For T20I Series against England: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने शनिवार को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम का ऐलान कर दिया। जानिए किन-किन खिलाड़ियों को मिला मौका और कैसा है सीरीज का पूरा शेड्यूल?

Image

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज

Indian Cricket team for T20I Series against England: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की घरेलू टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। मोहम्मद शमी एक साल से लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। 19 नवंबर, 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में विश्व कप के फाइनल में शमी आखिरी बार खेलते नजर आए थे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए नीतीश कुमार रेड्डी, यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर को टी20 टीम में जगह दी गई है। जिंबाब्वे दौरे पर करियर की शानदार शुरुआत करने वाले अभिषेक शर्मा की लगातार नाकाम होने के बावजूद टीम में जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं। ध्रुव जुरेल को भी टीम में जगह मिली है।

अभिषेक शर्मा संजू सैमसन के साथ टीम के लिए पारी का आगाज करते दिखाई गेंदे। तिलक वर्मा नंबर तीन पर और कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नीतीश रेड्डी छठे पायदान पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। टीम में मोहम्मद शमी के साथ अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा को बतौर तेज गेंदबाज जगह मिली है। स्पिन आक्रमण भी टीम का मजबूत है अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया है। अक्षर पटेल को भी टीम का नया उपकप्तान नियक्त किया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (India Squad for T20I series against England)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम (England T20I Squad for India tour):

जोस बटलर (कप्तान),रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर,गस एटकिंसन, जैकब बेथेल,हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, बेन डकेट जेमी ओवरटन, जैमी स्मिथ,लियाम लिविंगस्टोन,आदिल राशिद,साकिब महमूद, फिल साल्ट,मार्क वुड।

टी20 सीरीज का ऐसा है कार्यक्रम (IND vs ENG T20I Series Full Schedule)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में और तीसरा राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में 28 जनवरी को खेला जाएगा। सीरीज के चौथे मुकाबले में 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर पांचवें मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 फरवरी को दोनों के बीच भिड़ंत होगी।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article