IND vs NED: टीम इंडिया के लिए बेहद शुभ है दिवाली का दिन, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड जैसी टीमों को दे चुकी है मात

Team India records on Diwali: भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को दिवाली (Diwali 2023) के दिन नीदरलैंड के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेलने वाली है। दिवाली का दिन भारत के लिए अब तक बेहद शुभ साबित हुआ है इस दिन क्रिकेट टीम ने कई महत्वपूर्ण मैच जीते हैं।

Team India records on Diwali: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत और नीदरलैंड का मैच रविवार को खेला जाने वाला है। ये दिन पूरे देश के लिए बेहद खास है। दरअसल रविवार को देश भर में दिवाली की धूम होगी। भारतीय टीम ने क्रिकेट के इतिहास में बेहद कम बार दिवाली के दिन मैच खेला है। हालांकि ये दिन टीम के लिए बेहद शुभ साबित हुआ है। इस दिन टीम ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को मात दी है। आइये जानते हैं दिवाली के दिन खेले गए भारत के कुछ खास मैचों के बारे में जिन्होंने पूरे देश के जश्न को दोगुना किया है।

Indian cricket team

इंडियन क्रिकेट टीम (फोटो- ANI)

1. भारत vs ऑस्ट्रेलिया - 1987 वर्ल्ड कप

वनडे वर्ल्ड कप 1987 का 15वां मैच दिवाली के दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। भारत ने 289 रनों का टार्गेट रखा था जिसका पीछा करते हुए कंगारुओं की टीम केवल 233 रन बना पाई थी और 56 रनों से हार गई थी।

2. भारत VS इंग्लैंड - 2011

2011 में दिवाली के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप की थी। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 271 रनों का टोटल खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 176 पर आउट हो गई थी। इस मैच में रवींद्र जडेजा ने 7 विकेट झटके थे।

End of Feed