क्रिकेट

World Cup 2023: खिताबी मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 16, 2023, 10:11 PM IST

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले में भाग लेने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी है। टीम इंडिया की खिताबी भिड़ंत पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

अहमदाबाद: न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 70 रन के अंतर से जीत दर्ज करके टीम इंडिया ने चौथी बार विश्व कप के फाइनल में एंट्री कर ली। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की शतकीय पारियों की बदौलत 4 विकेट पर 397 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में कीवी टीम डेरिल मिचेल के शानदार शतक की बदौलत 327 रन बनाकर ढेर हो गई।

शुक्रवार को शुरू करेगी अभ्यास

सेमीफाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंच गई है। भारतीय टीम शुक्रवार से फाइनल के लिए अभ्यास शुरू करेगी।

पीएम मोदी पहुंचेंगे उत्साह बढ़ाने

रिपोर्ट आ रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के पास तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का का शानदार मौका है। साल 1983 में कपिल देव और 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है। साल 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article