दुबई: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने नई दिल्ली में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 6 विकेट से धूल चटाकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने कंगारुओं को पटखनी देकर आईसीसी रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। भारतीय स्पिनरों ने तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ कहर बरपाते हुए पहले सत्र में 19.1 ओवर में 52 रन पर 9 विकेट चटका कर 113 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 115 रन के लक्ष्य को 26.4 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। पुजारा और भरत की जोड़ी ने टीम को जीत दिलाई। 100वां टेस्ट खेल रहे पुजारा ने विजयी चौका जड़ा।
क्रिकेट
ICC Ranking: कंगारुओं को पटखनी देकर तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनी टीम इंडिया
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Feb 19, 2023, 04:24 PM IST
