Indian Domestic Cricket Schedule 2023/24: भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र का कार्यक्रम घोषित, यहां जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 10, 2023, 03:17 PM IST

India Domestic cricket schedule 2023/24: बीसीसीआई द्वारा भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र 2023/24 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। सत्र दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के साथ 28 जून से शुरू होगा जबकि रणजी ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पांच जनवरी से होगा। इस दौरान दलीप ट्रॉफी छह क्षेत्रीय टीमों के बीच खेली जाएगी।

Indian cricket domestic season 2023/24 Schedule: भारतीय क्रिकेट का 2023-24 घरेलू सत्र दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के साथ 28 जून से शुरू होगा जबकि रणजी ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पांच जनवरी से होगा। इस दौरान दलीप ट्रॉफी छह क्षेत्रीय टीमों के बीच खेली जाएगी। इसके बाद देवधर ट्रॉफी लिस्ट ए टूर्नामेंट (24 जुलाई से तीन अगस्त), ईरानी कप (एक से पांच अक्टूबर), सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पुरुषों की टी20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप (16 अक्टूबर से छह नवंबर) और विजय हजारे एकदिवसीय ट्रॉफी (23 नवंबर-दिसंबर 15) का आयोजन होगा।

BCCI announces Indian domestic cricket 2023/24 schedule

भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र 2023/24 का कार्यक्रम घोषित

पुरुषों के सीनियर वर्ग में रणजी ट्रॉफी सत्र का आखिरी टूर्नामेंट होगा। इसके एलीट ग्रुप के लीग चरण के मैच पांच जनवरी से 19 फरवरी के बीच खेले जायेंगे जबकि नॉकआउट चरण का आयोजन 23 फरवरी से 14 मार्च तक होगा। यह टूर्नामेंट 70 दिन तक चलेगा। प्लेट ग्रुप के लीग मैच पांच जनवरी से पांच फरवरी के बीच जबकि नॉकआउट चरण नौ से 22 फरवरी तक खेला जाएगा।

End of Feed