क्रिकेट

पहचानो तो जानेंः खेतों में खेलकर बना क्रिकेटर, बताइए कौन है किसान पिता का ये होनहार बेटा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 10, 2023, 01:55 PM IST

Guess the Cricketer: क्रिकेट की दुनिया में कई खिलाड़ी ऐसे हुए जिनका बचपन सामान्य रहा, मैदान पर उतरने से पहले उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वो अपने राज्य या फिर एक दिन अपने देश का नाम रोशन करेंगे। ऐसा ही एक क्रिकेटर ये भी है जिसने अपने किसान पिता के खेतों में अभ्यास शुरू करते हुए अब इतिहास रचा।

Image

पहचानिए कौन है ये क्रिकेटर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहचानिए कौन है ये क्रिकेटर?
  • पंजाब के फजिल्का में हुआ जन्म
  • आज 23 साल के हैं और भारतीय क्रिकेट की जान हैं

Cricketer's childhood photos, Guess the cricketer: खेल की दुनिया में अपना एक मुकाम बनाना आसान नहीं होता। कम ही ऐसे होते हैं जो शीर्ष तक पहुंचने का दम रखते हैं। ये सब कुछ मुमकिन हो पाता है मेहनत और लगन के दम पर। ऐसे ही कई खिलाड़ी भारत में भी हुए हैं और आज भी ये सिलसिला जारी है। क्रिकेट की दुनिया में भी इसके कई उदाहरण देखने को मिल जाते हैं। हम ऐसे ही एक क्रिकेटर की बात करने जा रहे हैं जिसकी बचपन की तस्वीरों से उसे पहचान पाना काफी मुश्किल है।

पंजाब के फजिल्का में एक किसान को क्रिकेट का शौक तो था लेकिन जिम्मेदारियों के चलते वो अपने उस शौक को पूरा नहीं कर सका। जब बेटा हुआ तो उसमें उस लगन को देखा और उससे प्रोत्साहित करने का फैसला किया। फैसला भी ऐसा कि जब सुविधाओं का आभाव दिखा तो अपने खेतों को ही मैदान में बदल डाला ताकि बेटा अभ्यास कर सके। परिवार का समर्पण और बेटे की मेहनत रंग लाई और देश को मिला एक शानदार क्रिकेटर, आप यहां जिस बच्चे की तस्वीर देख रहे हैं, वो हैं शुभमन गिल (Shubman Gill)।

shubman gill and family

शुभमन गिल का परिवार

शुभमन गिल बचपन में बेहद शर्मीले थे और आज भी कम शर्मीले नहीं हैं। अपनी बहन शाहनील के साथ उन्होंने बचपन गुजारा और शाहनील को भी क्या पता था कि एक दिन उसका भाई पूरे देश का नाम रोशन करेगा।

shubman gill with family

अपने पिता और बहन के साथ शुभमन गिल (Instagram)

आज शुभमन गिल टीम इंडिया के शीर्ष ओपनर्स में शुमार किए जाते हैं। सिर्फ इसी साल की बात करें तो 2023 अगर किसी क्रिकेटर के लिए सबसे शानदार साबित हुआ है तो वो शुभमन गिल ही हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में दोहरा शतक जड़ने का कमाल किया। अब तक वनडे क्रिकेट में वो इस साल सिर्फ 9 मैचों में 624 रन जड़ चुके हैं जिसमें 1 दोहरा शतक, 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।

इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी वो साल 2023 में खूब धमाल मचाने में सफल रहे हैं। इस साल तीन टेस्ट मैचों में वो 154 रन बना चुके हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 128 रनों की पारी शामिल रही।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article