दूसरे टी20 से 24 घंटे पहले बॉलिंग कोच मॉर्ने मोर्कल ने बताया क्यों नहीं हो रहा वैभव का डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी क्यों हो रही है अब इस पर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि नेट सेशन में उन्होंने काफी प्रभावित किया। 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

पहले सहायक कोच रियान टेन डेशकाटे और अब भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्कल ने भी दूसरे टी20 मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में हो रहे देरी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मैच से पहले किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया कि टीम प्रबंधन 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के टीम के दरवाजे पर दस्तक देने के बावजूद सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को आसानी से बाहर नहीं करेगा। इंग्लैंड दौरे पर जारी टी20 श्रृंखला में अभिषेक ने पिछली तीन पारियों में एक अर्धशतक बनाया और 49 रन की पारी खेली है जबकि सैमसन ने पांच, शून्य और एक रन बनाकर निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार- Instagram)

संजू और अभिषेक ने किया है खुद को साबित

दूसरे टी20 मुकाबले की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मोर्कल ने कहा, ’’हमें इस बात का सम्मान करना चाहिए कि हमारे पास अभिषेक शर्मा के रूप में टी20 क्रिकेट का नंबर एक बल्लेबाज है। वहीं संजू विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा, ’’संजू का आईपीएल में भी प्रदर्शन शानदार रहा था। ऐसे में कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा जताना और उनका समर्थन करना उचित है। हां, एक युवा खिलाड़ी दरवाजे पर दस्तक दे रहा है और यह उत्साहजनक है। ’’

End of Feed