क्रिकेट

India Women vs South Africa Women Live Telecast: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी टी20 मुकाबला आज, इस मुकाबले को यहां देख सकते हैं लाइव

India Women vs South Africa Women 3rd T20 Match Live Telecast, When and Where to Watch in India: भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच आज तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले को आप कब और कहां देखें सकते हैं। यहां मिलेगी हर जानकारी।

Image

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

India Women vs South Africa Women 3rd T20 Match Live Telecast(Kab aur Khaa dekhee IND-W vs SA-W Live Telecast): भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (09 जुलाई 2024) खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड यानी चेपॉक स्टेडियम पर खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया को पटखनी देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरी, लेकिन यह मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया उतरी। उससे पहले बारिश शुरू हो गई। काफी देर इंतजार करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। अब टीम इंडिया को तीसरे मुकाबले में नई रणनीति के साथ उतरेगी और मैच को ड्रॉ पर खत्म करना चाहेगी।

भारतीय महिला स्कॉड (Indian Womens Squads)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, रिचा घोष, डी हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजाना, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, शबनम शकील, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव।

दक्षिण अफ्रीका महिला स्कॉड (South Africa Womens Squads)

लॉरा वोलावार्ट (कप्तान), तेजमिन ब्रिट्स, मीके डि रिडर, सिनालो जाफ्ता, एनेके बॉश, नादिन डि क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मारिजेन कैप, सुने लुस, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, एलिज-मारी मार्क्स, नोनकुलुलेको मलाबा और तुमी सेखुखुने।

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा? (INDW vs SAW 3rd T20 Match Date)

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला रविवार (07 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (INDW vs SAW 3rd T20 Match Time)

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबले की शुरुआत शाम 7.00 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा? (INDW vs SAW 3rd T20 Match Venue)

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (INDW vs SAW 3rd T20 Match Live Telecast)

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (INDW vs SAW 3rd T20 Match Live Streaming)

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबले को आप जियो सिनेमा और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article