ENG W vs IND W Test Match: खत्म हुआ 142 साल का इंतजार, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला टीम

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें शुक्रवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर विमेंस क्रिकेट का नया इतिहास रचने उतरेंगी। 142 साल के इतिहास में पहली बार महिला टेस्ट मैच होम ऑफ क्रिकेट में खेला जाएगा। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

लंदन: टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम शुक्रवार से पहले टेस्ट में लॉर्ड्स पर इंग्लैंड का सामना करेगी तो उसका इरादा इस नाकामी से उबरने का होगा। टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद भारत को टेस्ट मैच के लिये तैयारी का अधिक समय मिल गया। यह मैच 'क्रिकेट का घर' कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर पहले पुरुष टेस्ट के 142 साल बाद होगा।

Harmanpreet Kaur at Lord's Cricket Ground

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

लॉर्ड्स में पहली बार होगा विमेंस टेस्ट मैच का आयोजन

भारतीय टीम ने इससे पहले मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेला था। भारतीय टीम वोर्मस्ले क्रिकेट ग्राउंड पर अभ्यास कर रही है। मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि लॉर्ड्स पर पहली बार खेलने को लेकर टीम काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा,'यह लॉर्ड्स पर हमारा पहला टेस्ट है और मैं खुशकिस्मत हूं कि यह मौका मिला। मैं इस टेस्ट से जुड़े सभी लोगों को शुभकामना देता हूं । यह बड़ा मौका है और हम इसे लेकर उत्सुक हैं। किसी भी भारतीय क्रिकेटर के लिये टेस्ट मैच खेलना सपने जैसा है । मुझे यकीन है कि कल सफेद जर्सी पहनने वाली हर खिलाड़ी को गर्व होगा कि उन्हें लॉर्ड्स पर टेस्ट खेलने का मौका मिला।'

End of Feed