ENG W vs IND W Test: यास्तिका भाटिया की शानदार सेंचुरी, भारत ने इंग्लैंड को दिया 457 रन का मुश्किल लक्ष्य

ENG W vs IND W Test: भारत ने एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन चाय से पहले दूसरी पारी सात विकेट पर 341 रन पर घोषित कर इंग्लैंड को 457 रन का विशाल लक्ष्य दिया। यास्तिका भाटिया ने 158 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 113 रन की बेहतरीन पारी खेली

ENG W vs IND W Test: विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में टेस्ट शतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उनकी शतकीय पारी से भारत ने एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन चाय से पहले दूसरी पारी सात विकेट पर 341 रन पर घोषित कर इंग्लैंड को 457 रन का विशाल लक्ष्य दिया। बाएं हाथ की यास्तिका ने 158 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 113 रन की बेहतरीन पारी खेली और भारत की स्थिति मजबूत की। लंच के बाद 91 रन से आगे खेलते हुए उन्होंने चाय से ठीक पहले वाले ओवर में शतक पूरा किया। इसी वोंग की गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने अपना पहला यादगार टेस्ट शतक बनाया। इस ऐतिहासिक मैदान पर हो रहे पहले महिला टेस्ट में ऋचा घोष ने 52 गेंदों में आठ चौकों से नाबाद 50 रन बनाए, जिसके बाद भारत ने सात विकेट पर 341 रन पर दूसरी पारी समाप्त घोषित की।

Yastika Bhatia

भारत ने इंग्लैंड को दिया 457 रनों का टारगेट (फोटो साभार- BCCI Women)

भारत ने इंग्लैंड को दिया मुश्किल टारगेट

भारत के दूसरे सत्र में तीन विकेट गिरे, जिसमें यास्तिका का विकेट भी शामिल रहा। दीप्ति शर्मा 10 रन और यास्तिका के आउट होने के बाद ऋचा ने ताबड़तोड़ अंदाज में अपना तीसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन सबसे सफल रहीं, जिन्होंने 33.3 ओवर में 118 रन देकर पांच विकेट झटके। मैच बचाने के लिए मेजबान टीम के सामने अब कड़ी चुनौती है।दूसरी पारी एक विकेट पर 154 रन से शुरू करने के बाद भारत ने सुबह तीन विकेट गंवाने के बावजूद लंच तक चार विकेट पर 250 रन बना लिए थे, तब यास्तिका अपने ऐतिहासिक शतक की तरफ बढ़ रही थीं।स्मृति मंधाना 70 रन, 130 गेंद सत्र की शुरुआत में लॉरेन बेल की गेंद पर लेग साइड में कैच आउट हुईं। तेज गेंदबाज बेल इस सत्र में सबसे असरदार रहीं, उन्होंने मंधाना के साथ जेमिमा रोड्रिग्स 12 गेंद में तीन रन को भी पवेलियन भेजा। रोड्रिग्स को उन्होंने शानदार इनस्विंग पर बोल्ड किया।

End of Feed