IND-W vs ZIM-W: स्मृति मंधाना की कप्तानी में नए युग का आगाज करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

India Women vs Zimbabwe Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब नए युग में प्रवेश करने जा रही है, जहां वो अपनी नई कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मैदान पर उतरेगी।

IND Women vs ZIM Women: भारत शुक्रवार को यहां जब नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ नए युग की शुरुआत करेगा तो उसकी निगाह अपने खेल को और बेहतर बनाने पर होगी। यह पहला अवसर है जबकि भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम द्विपक्षीय श्रृंखला में एक-दूसरे का सामना करेंगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

New Era In India Women Cricket, Smriti Mandhana To Lead For The First Time Vs Zimbabwe

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज, नई कप्तान स्मृति मंधाना पहली बार करेंगी अगुवाई (X/BCCIWomen)

भारतीय टीम ने हाल में एशियाई स्तर पर अपना दबदबा साबित किया लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विशेषकर छोटे प्रारूप में उसे अभी काफी सुधार करने की जरूरत है। भारत का टी20 विश्व कप में पिछले दो टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था जिससे उसकी कमजोरी भी खुलकर सामने आ गई। टीम को अगर ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को लगातार चुनौती देनी है तो उसे खेल के तीनों विभाग में सुधार करना होगा।

End of Feed