IND vs NZ: वनडे क्रिकेट में दुनिया की नंबर वन टीम बनने से एक कदम दूर टीम इंडिया!

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 22, 2023, 07:45 AM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाने वाला सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। अगर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत लेती है तो वो दुनिया की नंबर एक वनडे टीम बन जाएगी।

रायपुर: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम वनडे क्रिकेट में विजय रथ पर सवार है। विश्व कप के साल की शुरुआत टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका का तीन मैच की वनडे सीरीज में 3-0 के अंतर से सूपड़ा साफ करके की थी। इसके बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के शुरुआती दो मैच में जीत दर्ज करके सीरीज 2-0 के अंतर से अपने नाम कर ली है। शनिवार को रायपुर में रोहित शर्मा की टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 8 विकेट से पटखनी दी।

Indian-Cricket-team

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार AP)

तीसरे मैच में हार छीनेगी कीवियों से नंबर एक ताजलेकिन सीरीज का 24 जनवरी को खेला जाने वाला तीसरा और आखिरी मुकाबला महज औपचारिकता नहीं रह गया है। दुनिया की नंबर एक वनडे टीम के रूप में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शिरकत करने पहुंची कीवी टीम अगर सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गंवा देती है। तो भारत के खिलाफ उसका सीरीज में सूपड़ा साफ हो जाएगा साथ दुनिया की नंबर वनडे टीम का ताज भी छिन जाएगा।

End of Feed