IND vs WI: कौन है किस पर भारी, जानें क्या कहता है हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को बारबडोस में खेला जाएगा। आइए इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों की बात कर लेते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर कौन किस पर भारी रही है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होने जा रहा है। टेस्ट में एक तरफा तरीके से हार झेलने वाली वेस्टइंडीज की कोशिश होगी कि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया को कुछ चुनौती दे। वनडे क्रिकेट की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा इसमें पहले से भारी रहा है। साल 2006 के बाद से वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ एक भी बाइलेटरल सीरीज नहीं जीत पाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के डोमिनेंस का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि आखिरी 8 वनडे मैच भारत के पक्ष में रहे हैं।

INDIA VS WI Head To Head Record

भारत और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (साभार-BCCI and CWI)

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी था, लेकिन वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा रहा है। अब तक दोनों टीम के बीच कुल 139 वनडे मैच हुए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 70 मैच में बाजी मारी है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम को 63 मुकाबले में जीत मिली है। 4 मुकाबला बिना परिणाम के रहा है जबकि 2 मुकाबला टाई रहा है।

End of Feed