IND vs WI 5th T20I: विंडीज के खिलाफ पांचवें इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 13, 2023, 10:34 AM IST

India vs West Indies 5th T20I Match Preview: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को फ्लोरिडा के लॉडरहिल्स में खेला जाएगा। जानिए इस मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

लॉडरहिल्स: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को फ्लेरिडा के लॉडरहिल्स में खेला जाएगा। इसी मैदान पर शनिवार को खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने 9 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 2-2 की बराबरी करने में सफल हुई। अगर भारतीय टीम रविवार को खेले गए मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल हुई तो वो पांच मैच की टी20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद 2-3 के अंतर से विजय हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया इसी इतिहास को रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

चौथे मुकाबले वाली पिच पर होगा मैच

End of Feed