IND vs WI 5th T20I: निर्णायक टी20 में ऐसी है भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग-XI

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 13, 2023, 07:39 PM IST

IND vs WI 5th T20I Playing 11, Dream11 Team Prediction Today Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जा रहा है। निर्णायक मुकाबले में ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।

IND vs WI 5th T20I Playing 11, Dream11 Team Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने शनिवार को खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। ऐसे में अब ट्रॉफी पर किसका कब्जा होगा इस बात का फैसला रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले से होगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी।

भारतीय टीम ने पहले दो मैच में हार के बाद तीसरे और चौथे टी20 में जिस कॉम्बिनेशन के साथ जीत हासिल की है वो उसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की और उसी प्लेइंग-11 के साथ लगातार तीसरे मुकाबले में मैदान में उतरी है। वेस्टइंडीज ने गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए अल्जारी जोसेफ और रोस्टन चेज को वापस एकादश में शामिल किया है।

End of Feed