IND vs SL Date, Time, Live Streaming: भारत-श्रीलंका मैच कब है, लाइव स्ट्रीमिंग, प्लेयर्स लिस्ट व अन्य जानकारी, जानें यहां

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 1, 2023, 07:27 PM IST

India vs Sri Lanka (IND vs SL) World Cup 2023 Match Live Streaming, Telecast, Playing XI, Date, Weather Report in Hindi: विश्व कप 2023 में गुरुवार को 33वें मुकाबले में मेजबान भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

IND vs SL World Cup 2023 Schedule, Live Streaming, Date, Playing XI, Weather Report: विश्व कप 2023 में विजय रथ पर सवार टीम इंडिया गुरुवार को श्रीलंका से भिड़ने को तैयार है। भारतीय टीम अबतक खेले 6 मैच में से 6 में जीत के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज है। वहीं श्रीलंका की अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं तकरीबन खत्म हो चुकी हैं। भारत के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंकाई टीम अपनी साख को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अगर कुछ अप्रत्याशित हो तो ही श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ में वापस लौट सकता है ऐसा होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। फिलहाल श्रीलंका 6 मैच में 2 जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर काबिज है।

India vs Sri Lanka

भारत बनाम श्रीलंका

कब, कहां और कैसे देखें मैच लाइव स्ट्रीमिंग(IND vs SL LIVE Streaming How and Where to Watch)

भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटा पहले होगा। आप इस मुकाबले का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं को एचडी और एसडी चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी आप इस मैच को देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉट स्टार एप्प पर देख सकते हैं।

End of Feed