IND vs SL: 'कोई मैच आसान नहीं इसीलिए..' श्रीलंका से भिड़ंत से पहले रोहित ने टीम को दिया जीत का मंत्र

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 2, 2023, 09:58 AM IST

Rohit Sharma on team india victory: श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले रोहित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में टीम इंडिया की रणनीति पर चर्चा की और खिलाड़ियों को जीत का मंत्र भी दिया।

मुंबई: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को मुंबई में कहा कि मौजूदा विश्व कप में वह अपनी बल्लेबाजी का भरपूर आनंद ले रहे हैं लेकिन साथ ही जोड़ा कि वह अपना बल्ला बिना सोचे-समझे नहीं घुमा रहे हैं।

Rohit Sharma Team India

रोहित शर्मा (Photo- bcci twitter)

रोहित ने विश्व कप में अभी तक कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं जिनमें उनके कई साहसिक शॉट चर्चा में रहे हैं जिन्हें उन्होंने बड़ी सहजता से खेला है। भारतीय कप्तान ने हालांकि कहा कि वह क्रीज पर उतरकर केवल शॉट खेलने पर ही ध्यान नहीं देते हैं।

End of Feed