क्रिकेट

IND vs SL Match Scorecard HIGHLIGHTS: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में लगाया जीत का सत्ता, सेमीफाइनल में हुई शानदार एंट्री

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 2, 2023, 09:57 PM IST

IND vs SL, India vs Sri Lanka Cricket Score Card HIGHLIGHTS: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा गए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रन से हराया और सेमीफाइनल में जगह भी बनाई।

Image

IND vs SL Match Scorecard HIGHLIGHTS: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में लगाया जीत का सत्ता, सेमीफाइनल में हुई शानदार एंट्री

IND vs SL, India vs Sri Lanka Cricket Score Card HIGHLIGHTS: मैदान वही, टीमें वही, जगह भी वही... हम बात कर रहे हैं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत और श्रीलंका मुकाबले की। वनडे वर्ल्ड कप के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया। भारत की मौजूदा वर्ल्ड कप में यह लगातार 7वीं जीत है। इसी जीत के साथ भारत पॉइंट टेबल में 14 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है और सेमीफाइन के लिए जगह भी पक्की कर ली है। ऐसा करने वाली मौजूदा सीजन की पहली टीम भी बन गई है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान भारत पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका टीम 19.4 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं, इस मुकाबले में 12 साल पहले यानी 2011 वनडे वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीम को मात देकर खिताब अपने नाम किया।

India vs Sri Lanka Cricket Score Card HIGHLIGHT

- श्रीलंका ने टॉस जीतकर जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

- टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। पहले ओवर की दूसरी ओवर में टीम इंडिया को पहला झटका लगा। टीम के कप्तान रोहित शर्मा 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनको दिलशान मदुशंका ने आउट किया।

- विराट कोहली ने 50 गेंदों पर 8 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वनडे करियर का 70वां अर्धशतक है।

- शुभमन गिल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 55 गेंदों पर 8 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वनडे करियर का 10वां अर्धशतक है।

- शुभमन गिल शतक से चूक गए। वे 100 की स्ट्राइक रेट से 92 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 92 रन बनाए।

- शुभमन गिल के बाद विराट कोहली भी शतक से चूक गए। वे 94 गेंदों पर 11 चौके की मदद से 88 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट आए। उनको दिलशान मदुशंका ने आउट किया।

- केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 110.52 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनका दुश्मंथा चमीरा ने अपना शिकार बनाया।

- रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव भी घरेलू मैदान पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हो गए।

- श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वनडे करियर का 16वां अर्धशतक है।

- विराट कोहली, शुभमन गिल के बाद श्रेयस अय्यर भी शतक से चूक गए। वे 146.42 की स्ट्राइक रेट से 56 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 82 रन बनाए।

- मोहम्मद शमी बड़ी पारी पारी नहीं खेल पाए। वे 2 रन पर रन आउट हो गए।

- रवींद्र जडेजा भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 24 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 35 रन पर रन आउट हो गए।

- जसप्रीत बुमराह ने एक गेंद पर एक रन की नाबाद पारी खेली।

- श्रीलंका के दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। उन्होंने 10 ओवर में 80 रन पर सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। दुश्मंथा चमीरा ने 10 ओवर में 71 रन पर एक विकेट चटकाए।

- जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 2 ओवर में 2 रन पर तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।

- पथुम निसंका भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने एक गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए।

- दिमुथ करुणारत्ने भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने भी एक गेंद का सामना किया और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए।

- सदीरा समरविक्रमा भी बिना खाता खोल पाए। उन्हेंने 4 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए।

- श्रीलंका की टीम लड़ाखड़ा गई है। टीम के चौथे विकेट के रूप में कप्तान कुसल मेंडिस आउट हो चुके हैं। वे भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे 10 गेंदों का सामना कर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

- चरिथ असलंका भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 24 गेंदों पर सिर्फ एक रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

- दुशन हेमंथा भी टीम के कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर नाए। वे बिना खाता खोले वापस लौट गए।

- दुशमंथा चमीरा भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए।

- एंजोलो मैथ्यूज 12 रन पर आउट हो गए। उनको मोहम्मद शमी ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

- कसुन रजिथा 14 रन पर आउट हो गए। उनको मोहम्मद शमी ने आउट कर पवेलियन भेज दिया।

- दिलशान मदुशंका भी टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे महज 5 रन पर आउट हो गए। उनको रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया।

भारत: 357/7 (ओवर: 50)

टॉप बैट्समैन

रवींद्र जडेजा: 31 रन

जसप्रीत बुमराह: 1 रन

टॉप बॉलर

दिलशान मदुशंंका: 5/80

दुश्मंथा चमीरा: 1/71

श्रीलंका: 55/10 (19.4 ओवर)

टॉप बैट्समैन

कसुन रजिथा : 14 रन

महीश तीक्ष्णा: 12 रन

टॉप बॉलर

मोहम्म शमी: 5/18

मोहम्मद सिराज: 3/16

रोहित शर्मा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

रोहित शर्मा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

किंग कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शुरुआत की, लेकिन वे शतक से चूक गए।

किंग कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शुरुआत की, लेकिन वे शतक से चूक गए।

भारत की प्लेइंग-11 (India Playing XI): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग-11 (Sri Lanka Playing XI): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article