IND vs SL Head To Head Record: जीत का सत्ता लगाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें श्रीलंका के खिलाफ क्या कहते हैं आंकड़े

IND vs SL Head To Head Record: भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का 33वां मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अब तक अजेय है और एक जीत सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की कर देगा। हेड टू हेड में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

वर्ल्ड कप 2023 में अब तक एकमात्र अजेय टीम रही टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा। टीम इंडिया ने अब तक जिस तरह की क्रिकेट खेली है उसको देखते हुए श्रीलंका के खिलाफ उसे खास समस्या नहीं होने वाली है। दूसरी तरफ सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका को हर हाल में मुकाबला जीतना होगा, लेकिन सवाल यह है कि क्या श्रीलंका वो कर पाएगी जो अब तक कोई भी टीम नहीं कर पाई है।

head to head record.

भारत बनाम श्रीलंका

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का दबदबा रहा है। हालांकि, इस मैदान से भारत की गहरी यादें जुड़ी हैं और पिछली बार जब इस मैदान पर दोनों टीम भिड़ी थी तो भारत दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना था।

End of Feed