IND vs SA Date, Time, Live Stream: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच कब है, लाइव स्ट्रीमिंग, प्लेयर्स लिस्ट व अन्य जानकारी, जानें यहां

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2023, 01:42 PM IST

India vs South Africa (IND vs SA) World Cup 2023 Match Live Streaming, Telecast, Date, Weather Report in Hindi: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप का अहम मुकाबला रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। जानिए इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

IND vs SA World Cup 2023 Schedule, Live Streaming, Date, Weather Report: विश्व कप 2023 में विजय रथ पर सवार टीम इंडिया रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने को तैयार है। भारतीय टीम अबतक खेले 7 मैच में से 7 में जीत दर्ज कर चुकी है। श्रीलंका को पिछले मुकाबले में 302 रन के बड़े अंतर से रौंदकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के बाद दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है। जो शानदार प्रदर्शन करके 7 मैच में 6 में जीत हासिल कर चुकी है और शनिवार के मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन चुकी है। ऐसे में ये मुकाबला भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल से पहले अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका है। वहीं दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के बाद यही काम करेगी।

End of Feed