India vs South Africa U19 2nd Youth ODI Live Score Streaming Online: वैभव की कप्तानी में सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय टीम, कब और कहां देखें मुकाबला

India vs South Africa U19 2nd Youth ODI Live Score Streaming Online: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुके भारत के पास यह मुकाबला जीतकर सीरीज जीतने का मौका है।

India vs South Africa U19 2nd Youth ODI Live Score Streaming Online: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 3 मैच की यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। इस सीरीज में पहली बार वैभव सूर्यवंशी को टीम की कमान सौंपी गई है और बतौर कप्तान उनकी विजय शुरुआत हुई। पहले मुकाबले में उसने साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 25 रन से हरा दिया था। हालांकि, बतौर बल्लेबाज इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी फेल रहे थे। वैभव 12 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए।

IND U19 vs SA U19 LIVE SCORE.

भारत अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19

दूसरे मुकाबले में वैभव के पास न केवल बल्लेबाजी में बल्कि बतौर कप्तान भी इतिहास रचने का मौका है। अगर वह दूसरा मुकाबला जीत लेते हैं तो सीरीज अपने नाम कर लेंगे। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed