क्रिकेट

India vs South Africa U19 2nd Youth ODI Live Score Streaming Online: वैभव की कप्तानी में सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय टीम, कब और कहां देखें मुकाबला

India vs South Africa U19 2nd Youth ODI Live Score Streaming Online: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुके भारत के पास यह मुकाबला जीतकर सीरीज जीतने का मौका है।

Image

भारत अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19

India vs South Africa U19 2nd Youth ODI Live Score Streaming Online: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 3 मैच की यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। इस सीरीज में पहली बार वैभव सूर्यवंशी को टीम की कमान सौंपी गई है और बतौर कप्तान उनकी विजय शुरुआत हुई। पहले मुकाबले में उसने साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 25 रन से हरा दिया था। हालांकि, बतौर बल्लेबाज इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी फेल रहे थे। वैभव 12 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए।

दूसरे मुकाबले में वैभव के पास न केवल बल्लेबाजी में बल्कि बतौर कप्तान भी इतिहास रचने का मौका है। अगर वह दूसरा मुकाबला जीत लेते हैं तो सीरीज अपने नाम कर लेंगे। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कहां होगा इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरा यूथ वनडे मैच?(India U-19 vs South Africa U-19 2nd Youth ODI Venue)

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरा यूथ वनडे सोमवार 5 जनवरी, 2026 को बेनोनी के विलोमूर पार्क मैदान पर खेला जाएगा।

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरा यूथ वनडे कितने बजे शुरू होगा? (India U-19 vs South Africa U-19 2nd Youth ODI Match Timing)

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरा यूथ वनडे सोमवार 5 जनवरी, 2026 को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 PM बजे शुरू होगा।

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरे यूथ वनडे का टॉस कितने बजे होगा?(India U-19 vs South Africa U-19 2nd Youth ODI Match Toss Time)

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरे यूथ वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 PM बजे होगा।

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरे यूथ वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?(India U-19 vs South Africa U-19 2nd Youth ODI Match Live Streaming)

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरे यूथ वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में डिजनी हॉट स्टार ऐप्प पर देख सकते हैं।

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरे यूथ वनडे का टीवी पर सीधा प्रसारण कहां देखें?(India U-19 vs South Africa U-19 2nd Youth ODI Match Live Telecast on TV)

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरे यूथ वनडे का टीवी पर सीधा प्रसारण तकनीकी कारणों से उपलब्ध नहीं है। प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होना था लेकिन मैच से ठीक पहले प्रसारणकर्ता ने अपडेट जारी किया है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम:

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम:

मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जे जे बैसन, डैनियल बोसमैन, कॉर्न बोथा, पॉल जेम्स, एनाथी खितशिनी तेम्बालेथु, माइकल क्रुइस्कैम्प, अदनान लागाडियन, बयांदा माजोला, अरमान मनैक, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फाहलामोहलाका, जेसन राउल्स, एनटांडोयेनकोसी सोनी, जोरिक वान शल्कविक।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article