LIVE

IND vs SA 1st ODI: सैमसन-अय्यर की शानदार पारी पर फिरा पानी, दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से जीता पहला वनडे

IND vs SA 1st ODI: सैमसन-अय्यर की शानदार पारी पर फिरा पानी, दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से जीता पहला वनडे
IND vs SA 1st ODI: सैमसन-अय्यर की शानदार पारी पर फिरा पानी, दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से जीता पहला वनडे

India vs South Africa 1st ODI Highlights: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हार के साथ किया है। दक्षिण अफ्रीका ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत को 9 रन से मात दी। बारिश के कारण मैच 40-40 ओवर का कर दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस गंवाने के बाद 249/4 का स्कोर बनाया। मेहमान टीम के लिए हेनरिक क्लासेन (65 गेंदों में नाबाद 74) और डेविड मिलर (63 गेंदों में नाबाद 75) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 139 रन की अटूट साझेदारी की। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 240 रन ही बना सका। संजू सैमसन (63 गेंदों में नाबाद 86) और श्रेयस अय्यर (37 गेंदों में 50) ने मुश्किल हालात में शानदार बैटिंग की, जिसपर पानी फिर गया। लुंगी एनगिडी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिए जबकि वेन पार्नेल, तबरेज शम्सी और केशव महाराज ने एक-एक शिकार किया।

OCT 06, 2022 22:53 IST

भारतीय टीम को मिली शिकस्त

भारत को लखनऊ वनडे में 9 रन से हार का मुंह देखना पड़ा है। भारत को शम्सी द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे। हालांकि, भारत 20 रन जुटा पाया। सैमसन ने पहली गेंद पर सिक्स, दूसरी, तीसरी और पांचवी गेंद पर चौका मारा। छठे नंबर पर उतरे सैमसन ने 63 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत नाबाद 86 रन की पारी खेली। रवि बिश्नोई 2 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद रहे। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 240/8, वाइड-14, लेग बाई-2, नो-बॉल-2 रन।
OCT 06, 2022 22:36 IST

IND vs SA Live Score: आवेश खान ने गंवाया विकेट

भारत को आठवां विकेट आवेश खान के तौर पर गिरा है। उन्होंने 6 गेंदें खेलने के बाद महज 3 रन बनाए। उन्हें रबाडा ने 39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बावुमा को कैच दिया। वहीं, रबाडा ने अगली गेंद पर रवि बिश्नोई को आउट कर दिया था लेकिन फिर नो-बॉल करार दिया गया। 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 220/8, वाइड-13, लेग बाई-2, नो-बॉल-2 रन। संजू सैमस 67* और रवि बिश्नोई 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 22:31 IST

IND vs SA Live Score: शार्दुल और कुलदीप आउट

भारत को छठा विकेट शार्दुल ठाकुर के रूप में गिरा है। उन्होंने 31 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 33 रन की पारी खेली। शार्दुल को एनगिडी ने 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। वह बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मिडऑफ पर महाराज को कैच थमा बैठे। उन्होंने छठे विकेट के लिए सैमसन के संग 93 रन की पार्टनरशिप की। एनगिडी ने ओवर की चौथी गेंद बार कुलदीप यादव (0) को पवेलियन की राह दिखाई। कुलदीप ने हड़बड़ी में प्वाइंट पर बावुमा को कैच दे दिया। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 213/7, वाइड-13, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। संजू सैमस 67* और आवेश खान 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 22:30 IST

IND vs SA Live Score: भारतीय टीम 200 के पार

सैमसन की फिफ्टी कंप्लीट हो चुकी है। भारत ने 36वें ओवर और 37वें ओवर में 14-14 रन जुटाए। भारत को अब जीत के लिए 18 गेंदों में 45 रन की जरूरत है। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 205/5, वाइड-11, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। संजू सैमसन 62* और शार्दुल ठाकुर 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 22:12 IST

IND vs SA Live Score: भारत को 30 73 रन चाहिए

भारत ने 33वें ओवर में 10 और 34वें ओवर में 5 जबकि 35वें ओवर में 8 रन जुटाए। भारत को जीत के लिए 30 गेंदों में 73 रन चाहिए। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 177/5, वाइड-11, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। संजू सैमस 48* और शार्दुल ठाकुर 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 21:57 IST

IND vs SA Live Score: भारत को 96 रन की दरकार

भारत को 31वें ओवर में 3 और 32वें ओवर में 6 रन मिले। ऐसे में भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। भारत को अंतिम 8 ओवर में जीत के लिए 96 रन की दरकार है। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154/5, वाइड-11, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। संजू सैमस 30* और शार्दुल ठाकुर 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 21:49 IST

IND vs SA Live Score: भारत को 105 रन की जरूरत

भारतीय टीम 30 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद 150 के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। भारत को अब जीत के लिए 60 गेंदों में 105 रन की जरूरत है। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 145/5, वाइड-10, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। संजू सैमसन 25* और शार्दुल ठाकुर 12* रन बनाकर खेल र
OCT 06, 2022 21:34 IST

IND vs SA Live Score: श्रेयस अय्यर का विकेट गिरा

भारत को बड़ा झटका लगा है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर ने अपना विकेट गंवा दिया है। उन्हें एनगिडी ने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर रबाडा के हाथों कैच लपकवाया। अय्यर ने सैमसन के साथ पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 122/5, वाइड-7 रन। संजू सैमसन 15* और शार्दुल ठाकुर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 21:23 IST

IND vs SA Live Score: श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने अपना 12वां वनडे अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 33 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ। अय्यर ने 26वें ओवर में चौथी गेंद पर चौका लगाया और फिर आखिरी गेंद पर सिंगल निकालकर फिफ्टी पूरी की। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/4, वाइड-7 रन। श्रेयस अय्यर 50* और संजू सैमसन 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 21:15 IST

IND vs SA Live Score: भारत का सैकड़ा कंप्लीट

आखिरकार ने भारतीय टीम ने लड़खड़ाने के बाद अपना सैकड़ा कंप्लीट कर लिया है। अय्यर ने 23वें ओवर में दो चौके लगाए लेकिन सैमसन 24वें ओवर में कोई रन नहीं बना पाए। महाराज ने सैमसन को मेडन ओवर डाला। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 106/4, वाइड-7 रन। श्रेयस अय्यर 40* और संजू सैमसन 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 21:08 IST

IND vs SA Live Score: क्रीज पर डटे अय्यर

अय्यर क्रीज पर टिक गए हैं। वह अब खुलकर खेल रहे हैं। उन्होंने 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगातार चौके मारे। हालांकि, वह 22वें ओवर में बाउंड्री हासिल नहीं कर पाए। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/4, वाइड-7 रन। श्रेयस अय्यर 30* और संजू सैमसन 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 20:58 IST

IND vs SA Live Score: 20 ओवर का खेल खत्म

20 ओवर के खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम 75 रन के पार पहुंच गई है। पार्नेल ने 20वें ओवर में 10 रन दिए। अय्यर ने पहली गेंद पर तीन रन लिए और पांचवीं गेंद पर चौका ठोका। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 76/4, वाइड-7 रन। श्रेयस अय्यर 16* और संजू सैमसन 7* क्रीज पर हैं।
OCT 06, 2022 20:47 IST

IND vs SA Live Score: ईशान किशन हुए आउट

भारत ने चौथा विकेट खो दिया है। ईशान किशन 18वें ओवर में महाराज का शिकार बन गए। उन्होंने चौथी गेंद पर स्लिप में जानमन को कैच थमाया। किशन ने 37 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रन की पारी खेली। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 51/4, वाइड-5 रन। श्रेयस अय्यर 1* और संजू सैमसन 0* क्रीज पर हैं।
OCT 06, 2022 20:43 IST

IND vs SA Live Score: गायकवाड़ ने गंवाया विकेट

भारत को तीसरा झटका ऋतुराज गायकवाड़ के तौर पर लगा है। गायकवाड़ को तबरेश शम्सी ने अपने जाल में फंसाया। वह 17वें ओवर की चौथी गेंद पर आगे बढ़कर मारने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/3, वाइड-3 रन। ईशान किशन 19* और श्रेयस अय्यर 0* क्रीज पर हैं।
OCT 06, 2022 20:32 IST

IND vs SA Live Score: एनगिडी पर पड़े दो चौके

एनगिडी ने 15वें ओवर में 9 रन दिए। गायकवाड़ और किशन ने अपने हाथ खोलते हुए बाउंड्री हासिल की। गायकवाड़ ने पहली और किशन ने चौथी गेंद पर चौका लगाया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 45/2, वाइड-3 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 17* और ईशान किशन 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 20:25 IST

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज हावी

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज लगातार हावी होते जा रहे हैं और भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौके नहीं दे रहे। एनगिडी ने 13वें ओवर में 4 और महाराज ने 14वें ओवर में 2 रन दिए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 36/2, वाइड-3 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 12* और ईशान किशन 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 20:16 IST

IND vs SA Live Score: महाराज ने दिए 4 रन

लुंगी एनगिडी के 11वें ओवर में 2 रन देने के बाद महाराज ने 12वें ओवर में 4 रन खर्च किए, जिसें 2 वाइड भी शामिल हैं। किशन ने दूसरी और गायकवाडॉ ने आखिरी गेंद पर सिंगल लिया। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30/2, वाइड-3 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 8* और ईशान किशन 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 20:06 IST

IND vs SA Live Score: 10 ओवर का खेल समाप्त

स्पिनर केशव महाराज को गेंदबाजी के लिए लाया गया है। उन्होंने 10वें ओवर में 3 रन दिए। गायकवाड़ ने पहली-पांचवीं और किशन ने तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 24/2, वाइड-1 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 6* और ईशान किशन 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 19:59 IST

IND vs SA Live Score: रबाडा ने खर्च किए 3 रन

रबाडा लगातार किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने नौवें ओवर में 3 रन खर्च किए। गायकवाड़ ने पांचवीं गेंद पर यह रन दौड़कर बनाए। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/2, वाइड-1 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 4* और ईशान किशन 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2022 19:56 IST

IND vs SA Live Score: किशन ने मारा चौका

किशन ने आठवां ओवर करने आए पार्नेल का खिलाफ अपने हाथ खोले। हालांकि, वह जिस दिशा में खेलना चाहते थे, गेंद उधर नहीं गई। ऐसे में गेंद स्टंप्स के बेहद करीब से निकल गई और बाउंड्री के पार चली गई। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 18/2, वाइड-1 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 1* और ईशान किशन 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।