क्रिकेट

World Cup 2023: 'सेमीफाइनल में IND vs PAK के बीच होगी भिडंत', पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी

India vs Pakistan World Cup 2023 semifinal: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसे सुनकर भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के फैंस को खुशी मिलेगी।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- ANI Twitter)

India vs Pakistan World Cup 2023 semifinal: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से मात दे दी। अफ्रीका की इस जीत से पाकिस्तान के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ गए हैं। ऐसे में जहां पाकिस्तान की टीम और एक्सपर्ट्स उनके सेमीफाइनल के चांस को लेकर समीकरण बैठाने में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने ये भविष्यवाणी की है कि नॉकआउट मैच में बाबर आजम की टीम की भिड़ंत रोहित एंड कंपनी से होने वाली है।

न्यूजीलैंड की हार ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बनाए रखा है। पाकिस्तान को भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका अभियान खतरे में पड़ गया। हालांकि, उन्होंने पिछले गेम में बांग्लादेश पर बड़ी जीत के साथ वापसी की।

अकेले जीत पाकिस्तान को सेमीफाइनल में नहीं ले जा सकती और टीम को अपने सारे मैच जीतने होंगे। वहीं न्यूजीलैंड को बाकी मैच हारने होंगे तभी पाक टीम के चांस मजबूत होंगे। दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ कीवियों की इतनी बड़ी हार ने पाकिस्तान की सेमीफ़ाइनल की संभावनाएं बढ़ा दी हैं।

शोएब अख्तर ने किया रिएक्ट

इस बीच शोएब अख्तर ने माइकल वॉन की पोस्ट का जवाब देते हुए मजेदार जवाब दिया। शोएब ने वॉन से कहा कि वह ज्यादा लालची न बनें। शोएब ने लिखा कि 'वॉघनी, इन चीजों ने हमें अतीत में खराब कर दिया है।'पाकिस्तान अपने आगामी मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा और अगर ग्रीन टीम मैच जीत सकती है, तो श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड का अंतिम मैच बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगा। यदि श्रीलंका जीतता है, तो पाकिस्तान की स्थिति काफी हद तक खराब रहेगी। हालांकि अगर कीवियों को हार मिलती है तो पाकिस्तान का स्पॉट कंफर्म हैं। बशर्ते अफगानिस्तान कुछ बड़ा उलटफेर नहीं कर दे।

अगर श्रीलंका से जीत गई न्यूजीलैंड तो कैसे क्वालिफाई करेगी पाकिस्तान की टीम?

अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका के खिलाफ जीत जाता है, तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अंक बराबर हो जाएंगे और बेहतर रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी। 190 रनों की बड़ी हार से पाकिस्तान को काफी फायदा हुआ है क्योंकि इससे दोनों टीमों के बीच नेट रन रेट का अंतर काफी कम हो गया है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर को बेंगलुरु में भिड़ंत होने वाली है। ऐसे में पाकिस्तान को हर हाल में इसे बड़े अंतर से जीतना होगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article