क्रिकेट

IND vs PAK T20 World Cup 2024 Schedule, Live Streaming: टी20 विश्व कप 2024 में किस दिन और कहां होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 6, 2024, 12:32 AM IST

India vs Pakistan (IND vs PAK) ICC T20 World Cup 2024 T20 Match Schedule, Live Streaming, Date, Timing (भारत-पाकिस्तान का मैच कब है 2024): टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून को यूएसए और कनाडा के बीच भिडंत के साथ होने जा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में भिड़ंत होगी। जानिए कहां खेले जाएगा ये मुकाबला?

Image

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 शेड्यूल

India vs Pakistan (IND vs PAK) ICC T20 World Cup 2024 T20 Match Schedule, Live Streaming, Date, Timing (भारत-पाकिस्तान का मैच कब है 2024): टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून को मेजबान यूएसए और कनाडा के बीच भिडंत के साथ होने जा रहा है। लेकिन दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को विश्व कप के दौरान खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार रहेगा। टी20 विश्व कप 2024 में भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत अमेरिका के सपनों के शहर कहे जाने वाले न्यूयॉर्क में होगी। ये मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा।

आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया शुरू करेगी अभियान

भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून, 2024 को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। इसके बाद न्यूयॉर्क में भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में 9 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगी। 12 जून को भारत और अमेरिका के बीच भिड़ंत होगी। टीम इंडिया ग्रुप ए के अपने आखिरी मुकाबले में 15 जून को कनाडा से भिड़ेगी। इंडिया के सभी लीग मुकाबले अमेरिका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम तीन मैच न्यूयॉर्क में और एक मैच फ्लोरिडा में खेलेगी।

ऐसा है टीम इंडिया का विश्व कप 2024 का पूरा कार्यक्रम

क्रमांकतारीखबनामवेन्यू
15 जून, 2024आयरलैंडन्यूयॉर्क
29 जून, 2024पाकिस्तानन्यूयॉर्क
312 जून, 2024यूएसएन्यूयॉर्क
415 जून, 2024कनाडाफ्लोरिडा
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article