LIVEInd vs Pak Highlights: कोहली ने दिया दीवाली का 'विराट गिफ्ट', भारत ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को रौंदा

Ind vs Pak Highlights: कोहली ने दिया दीवाली का 'विराट गिफ्ट', भारत ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को रौंदा
IND vs PAK Match Highlights: ड्रामा...ड्रामा...ड्रामा। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मेलबर्न क्रिकेट क्लब में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड का मुकाबला ड्रामे से भरपूर रहा। विराट कोहली (82*) की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 159/8 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। भारत को आखिरी ओवर में 16 रन की दरकार थी, जहां भरपूर ड्रामा हुआ, लेकिन अंत में भारतीय टीम की जीत हुई। टीम इंडिया ने इसी के साथ पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मिली पाकिस्तान के हाथों शिकस्त का बदला ले लिया। विराट कोहली ने 53 गेंदों में 6 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। कोहली को उनकी जानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच
विराट कोहली ने 53 गेंदों में 6 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। कोहली को उनकी जानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत की विराट जीत
IND vs PAK Live Score: मोहम्मद नवाज पारी का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या हुए आउट। पांड्या बड़ा शॉट खेलने जा रहे थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी। शॉर्ट कवर्स पर बाबर आजम ने कैच पकड़ा। हार्दिक पांड्या ने 37 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाए। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए और कार्तिक रन आउट होने से बचे। कोहली ने चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का जमाया। अंपायर से अपील करके नो बॉल भी ली। कोहली अगली गेंद पर बोल्ड हुए, लेकिन यह फ्री हिट थी तो उन्होंने तीन रन दौड़कर लिए। भारत को दो गेंदों में जीतने के लिए दो रन की दरकार। पांचवीं गेंद पर दिनेश कार्तिक स्टंपिंग आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए। नवाज ने वाइड गेंद डालकर स्कोर बराबर कर दिया। आखिरी गेंद पर अश्विन ने मिड ऑफ के ऊपर से चौका जमाकर भारत को जीत दिला दी।
IND vs PAK Live Score: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/6। विराट कोहली 82* और रविचंद्रन अश्विन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोहली ने जड़े लगातार दो छक्के
IND vs PAK Live Score: हैरिस रउफ पारी का 19वां ओवर करने आए। पहली दो गेंदों पर दो सिंगल गए। तीसरी गेंद पर पांड्या बीट हुए। चौथी गेंद पर पांड्या ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर कोहली ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जमाया। कोहली ने आखिरी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया।
IND vs PAK Live Score: 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 144/4। विराट कोहली 74* और हार्दिक पांड्या 40* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोहली ने मैच में भरी जान
IND vs PAK Live Score: शाहीन अफरीदी पारी का 18वां ओवर करने आए। कोहली ने पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। उन्होंने 43 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए। अगली गेंद वाइड डाली। दूसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर कोहली ने कवर्स की दिशा में चौका जमाया। चौथी गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया। कोहली ने आखिरी गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 16 रन बने।
IND vs PAK Live Score: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 128/4। विराट कोहली 61* और हार्दिक पांड्या 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नसीम शाह का शानदार ओवर
IND vs PAK Live Score: नसीम शाह पारी का 17वां ओवर करने आए। हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने कवर्स के ऊपर से शॉट खेलकर दो रन लिए। नसीम शाह ने अच्छा ओवर किया और केवल 6 रन दिए।
IND vs PAK Live Score: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 112/4। विराट कोहली 46* और हार्दिक पांड्या 37* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रउफ ने किया शानदार ओवर
IND vs PAK Live Score: हैरिस रउफ पारी का 16वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर पांड्या को गति से बीट किया। ओवर की चार गेंदों में भारतीय बल्लेबाज केवल दो सिंगल ले पाए। पांचवीं गेंद रउफ ने वाइड डाली, जिस पर बल्लेबाजों ने दो रन दौड़कर लिए। इस ओवर में 6 रन बने।
IND vs PAK Live Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 106/4। विराट कोहली 43* और हार्दिक पांड्या 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत के 100 रन पूरे
IND vs PAK Live Score: नसीम शाह पारी का 15वां ओवर करने आए। विराट कोहली ने पहली गेंद पर लेग साइड में शॉट खेलकर दो रन लिए। शाह ने दूसरी गेंद बाउंसर डाली, जिस पर कोहली ने लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर हार्दिक ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर कोहली आगे बढ़े और कलाई के सहारे गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेलकर चार रन हासिल किए। पांचवीं गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया। इस ओवर में 10 रन बने।
IND vs PAK Live Score: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100/4। विराट कोहली 42* और हार्दिक पांड्या 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शादाब के ओवर में 7 रन बने
IND vs PAK Live Score: शादाब खान अपने स्पेल का आखिरी और पारी का 14वां ओवर करने आए। कोहली ने पहली गेंद पर कवर्स की दिशा में बाउंड्री जमाई। दूसरी गेंद पर कोहली ने लांग ऑफ में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर पांड्या ने सिंगल लिया। इस ओवर में सात रन बने।
IND vs PAK Live Score: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/4। विराट कोहली 33* और हार्दिक पांड्या 30* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोहली-पांड्या की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
IND vs PAK Live Score: शाहीन अफरीदी को गेंदबाजी पर दोबारा बुलाया गया। कोहली ने पहली गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने लेग साइड में शॉट खेलकर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर पांड्या ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर कोहली ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इसी के साथ कोहली-पांड्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। इस ओवर में 9 रन बने।
IND vs PAK Live Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/4। विराट कोहली 28* और हार्दिक पांड्या 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नवाज के ओवर में लगे तीन छक्के
IND vs PAK Live Score: मोहम्मद नवाज पारी का 12वां ओवर करने आए। हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में छक्का जमाया। दूसरी गेंद पर उन्होंने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर कोहली आगे बढ़े और लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने लांग ऑन के ऊपर से छक्का जमा दिया। इस ओवर में 20 रन बने।
IND vs PAK Live Score: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/4। विराट कोहली 22* और हार्दिक पांड्या 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पांड्या ने जमाई दमदार बाउंड्री
IND vs PAK Live Score: शादाब खान पारी का 11वां ओवर करने आए। हार्दिक पांड्या ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में दमदार चौका जमाया। तीसरी गेंद पर उन्होंने स्ट्राइक रोटेट की। चौथी गेंद पर कोहली ने कवर्स में शॉट खेलकर सिंगल लिया। कोहली ने आखिरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए।
IND vs PAK Live Score: 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54/4। विराट कोहली 15* और हार्दिक पांड्या 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नवाज ने अच्छा ओवर किया
IND vs PAK Live Score: मोहम्मद नवाज पारी का 10वां ओवर करने आए। कोहली ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर हार्दिक ने हल्के हाथों से लेग साइड में शॉट खेला और तेजी से दो रन लिए। आखिरी गेंद पर पांड्या ने सिंगल लिया। इस ओवर में 4 रन बने।
IND vs PAK Live Score: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 45/4। विराट कोहली 12* और हार्दिक पांड्या 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शादाब खान का कड़क ओवर
IND vs PAK Live Score: शादाब खान पारी का 9वां ओवर करने आए। कोहली और हार्दिक क्रीज पर जमने की कोशिश में जुटे हुए हैं और इसलिए कोई जोखिम नहीं उठा रहे हैं। इस ओवर में तीन सिंगल आए।
IND vs PAK Live Score: 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/4। विराट कोहली 11* और हार्दिक पांड्या 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नवाज के ओवर में बने 5 रन
IND vs PAK Live Score: मोहम्मद नवाज पारी का आठवां ओवर करने आए। इस ओवर में 5 सिंगल आए।
IND vs PAK Live Score: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/4। विराट कोहली 9* और हार्दिक पांड्या 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पटेल हुए रन आउट
IND vs PAK Live Score: शादाब खान पारी का सातवां ओवर करने आए। पहली गेंद पर कोहली-अक्षर के बीच गलतफहमी हुई। अक्षर पटेल रन आउट हुए। पटेल ने 3 गेंदों में 2 रन बनाए। हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। इस ओवर में केवल दो रन बने और एक विकेट आया।
IND vs PAK Live Score: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/4। विराट कोहली 6* और हार्दिक पांड्या 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रउफ ने किया सूर्या का शिकार
IND vs PAK Live Score: हैरिस रउफ पावरप्ले का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर सूर्या ने बैकफुट डिफेंस किया। दूसरी गेंद पर सूर्या ने मिडविकेट की दिशा में बाउंड्री जमाई। हैरिस रउफ ने तीसरी गेंद पर सूर्या को विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तगड़ा झटका दिया। सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंदों में दो चौके की मदद से 15 रन बनाए। अक्षर पटेल क्रीज पर आए। पटेल ने पहली गेंद पर प्वाइंट के पास से शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर कोहली ने लेग साइड में फ्लिक करके दो रन लिए। इस ओवर में 9 रन बने और एक विकेट आया।
IND vs PAK Live Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31/2। विराट कोहली 5* और अक्षर पटेल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नसीम शाह की सटीक लेंथ वाला ओवर
IND vs PAK Live Score: नसीम शाह पारी का पांचवां ओवर करने आए। सूर्यकुमार यादव ने तीसरी गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर तीन रन लिए। चौथी गेंद पर कोहली ने कट करके सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर सूर्या ने सिंगल लिया। इस ओवर में 5 रन बने।
IND vs PAK Live Score: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 22/2। विराट कोहली 3* और सूर्यकुमार यादव 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रउफ ने रोहित का किया शिकार
IND vs PAK Live Score: हैरिस रउफ पारी का तीसरा ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर रउफ ने रोहित शर्मा को स्लिप में इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच आउट कराया। शानदार कैच। रोहित शर्मा ने 7 गेंदों में 4 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। पहली गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव के जरिये चौका जमाया। चौथी गेंद पर कवर्स की दिशा में ड्राइव खेलकर तीन रन लिए। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।
IND vs PAK Live Score: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 17/2। विराट कोहली 2* और सूर्यकुमार यादव 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अफरीदी का कड़क ओवर
IND vs PAK Live Score: शाहीन अफरीदी अपना दूसरा ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर रोहित ने हल्के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में केवल 3 रन बने।
IND vs PAK Live Score: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/1। रोहित शर्मा 4* और विराट कोहली 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नसीम ने किया राहुल का शिकार
IND vs PAK Live Score: नसीम शाह पारी का दूसरा ओवर करने आए। इनका सामना केएल राहुल कर रहे हैं। पहली गेंद राहुल के पैड पर लगी, कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर राहुल ने ड्राइव लगाई, लेकिन गेंद सीधे मिड ऑफ में बाबर आजम के हाथों में गई। रन नहीं मिला। तीसरी गेंद पर राहुल ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर राहुल के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर गेंद स्टंप पर जा लगी। केएल राहुल ने 8 गेंदों में 4 रन बनाए। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया।
IND vs PAK Live Score: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7/0। रोहित शर्मा 3* और विराट कोहली 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।