India vs Pakistan Women's T-20: पाकिस्तान को भारत ने याद दिलाया छठी का दूध! सात विकेट से पटका; जीत की हीरो रहीं जेमिमाह रॉड्रिग्स
जेमिमाह रॉड्रिग्स ने जमा दिया रंग, बनाए 53 रन
प्लेयर ऑफ दि मैच का खिताब जीतने वाली जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 38 बॉल्स पर 53 रन बनाए। उन्हें कोई आउट नहीं कर सका। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके जड़े, जबकि उनका 139.5 का स्ट्राइक रेट रहा।कौन बना प्लेयर ऑफ दि मैच?
स्मृति, हरमनप्रीत और शेफाली के लिए एक करोड़ रुपए से अधिक बोली की उम्मीद
भारत की शानदार बल्लेबाज स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा के नाम को लेकर सोमवार को यहां शुरूआती महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) नीलामी के दौरान बोली लगाने के लिए होड़ लगने की उम्मीद है। विदेशी खिलाड़ियों में एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलिस पैरी, नेट साइवर, मेगान शुट और डियांड्रा डॉटिन कुछ ऐसे बड़े नाम हैं जिनके लिये बड़ी बोलियां लगने की उम्मीद है। पांच टीमें - मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स - 409 खिलाड़ियों की सूची में से 90 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। पहले वर्ष के लिए प्रत्येक टीम के लिये 12 करोड़ रूपये का ‘सैलरी पर्स’ (सीमित राशि) होगा और 18 खिलाड़ियों की टीम में छह विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगी। इससे 60 भारतीयों में से कम से कम 20 से 25 खिलाड़ियों के अच्छी नीलामी राशि में बिकने की उम्मीद है।बेस प्राइस (आधार मूल्य) पांच ‘ब्रैकेट्स’ में होगा जिसमें सबसे कम 10 लाख रूपये और सबसे अधिक 50 लाख रूपये की राशि होगी। अन्य ब्रैकेट 20, 30 और 40 लाख रूपये होंगे। उम्मीद है कि मौजूदा भारतीय टीम के अलावा आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की सदस्यों की नीलामी में सबसे ज्यादा मांग होगी। अगर फ्रेंचाइजी से जुड़े कुछ अधिकारियों पर भरोसा किया जाये तो स्मृति, शेफाली, हरमनप्रीत और आल रांउडर दीप्ति शर्मा के 1.25 करोड़ से दो करोड़ रूपये के बीच की राशि हासिल करने की उम्मीद है।हिप-हिप हुर्रे! सुपर संडे मैच में PAK को इंडिया ने पटका
ऋषा घोष ने लगाई चौकों की हैट्रिक
महिलाओं के टी-20 विश्व कप इतिहास में यह था दूसरा सर्वाधिक सफल चेज़
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: हेड-टू-हेड मैचों में कौन आगे?
हेड-टू-हेड मुकाबलों की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। अब तक हुए 13 टी-20 मैचों में 10 में भारत को जबकि केवल सिर्फ मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: जीत के साथ टीम इंडिया ने किया टी-20 विश्व कप अभियान का आगाज
दरअसल, भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की है। हालांकि, भारत के लिए चिंता की बात यह थी कि चोट के चलते स्मृति मंधाना प्लेइंग-11 में नहीं थीं। उनके स्थान पर हरलीन देओल को मौका मिला।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: शेफाली वर्मा 33 रन बनाकर आउट, लगा टीम को दूसरा झटका
शेफाली वर्मा के रूप में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। 35 बॉल का सामना कर वह 33 रन बना पाईं। उन्होंने इस दौरान चार चौके जड़े, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 132 रहा। नशरा संधू की बॉल पर सिदरा अमीन ने उनका कैच लिया।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, India 91/2 (12.5)
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: यास्तिका भाटिया के रूप में गया भारत का पहला विकेट
टीम इंडिया को पहला झटका तब लगा, जब यास्तिका भाटिया सादिया इकबाल की बॉल (छठे ओवर की तीसरी बॉल) पर अपना कैच फातिमा सना को दे बैठीं। वह 20 गेंदों का सामना कर सिर्फ 17 रन टीम के लिए जुटा पाई थीं। उन्होंने इस दौरान दो चौके जड़े थे।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, India 38/1 (5.3)
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: भारत को जीत के लिए चाहिए 150 रन
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: राधा यादव से छूटा कैच, आयशा को मिला जीवनदान
रोमांचक मैच के बीच टीम इंडिया की राधा ने राजेश्वरी की गेंद पर आयशा का आसान सा कैच छोड़ दिया।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, Pakistan 137/4 (19.1)
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: पाकिस्तानी कैप्टन का पचासा पूरा, 45 बॉल्स पर जड़ा अर्ध-शतक
पाकिस्तान टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने 45 बॉल पर 50 रन पूरे किए और इस दौरान उन्होंने पांच चौके जड़े। वह अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली प्लेयर थीं।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, Pakistan 124/4 (17.3)
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: राधा का दूसरा विकेट, पाक को चौथा झटका
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: चौथा विकेट भी गया, गंवा बैठीं आसान सा कैच
पाकिस्तान को सिदरा अमीन के तौर पर चौथा झटका 13वें ओवर की पहली बॉल पर लगा। वह राधा यादव की बॉल पर ऋचा घोष को आसान सा कैच गंवा बैठीं और उन्होंने 18 बॉल्स पर 11 रन बनाए।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, Pakistan 79/4 (13.2)
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: डार को पवेलियन लौटा यूं भारत ने बांटी आपस में खुशी
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: निदा डार के रूप में पाक टीम को तीसरा झटका
निदा डार के रूप में पाकिस्तानी टीम को तीसरा झटका लगा। पूजा वस्त्रकार की गेंद पर ऋषा घोष ने उनका कैच लपका। रोचक बात यह है कि दो बॉल्स का सामना करने के बाद वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, Pakistan 64/3 (11.5)
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: स्मृति मंधाना चोटिल, हरलीन देओल को मिली जगह
पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मरूफ ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रही हैं जिससे उनकी जगह हरलीन देओल को अंतिम एकादश में चुना गया।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, Pakistan 58/3 (10.1)India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: दूसरा झटका देने के बाद यूं साझा की खुशी
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: दीप्ति शर्मा ने दिया था पाक को सबसे पहला झटका
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: गया पाकिस्तान का दूसरा विकेट, मुनीबा स्टंप आउट
पाकिस्तान की टीम का दूसरा विकेट मुनीबा अली के रूप में गया। वह सातवें ओवर की पांचवीं बॉल (राधा यादव के ओवर में) पर स्टंप आउट(ऋचा घोष) हो गईं। वह 14 गेंदों का सामना कर 12 रन बना पाई थीं, जिसमें एक चौका शामिल था।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, Pakistan 42/2 (6.5)
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: पाक टीम की कैप्टन खड़ा करेंगी बड़ा स्कोर?
जवेरिया खान के आउट होने के बाद पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मरूफ बल्लेबाजी के लिए आईं और विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली रन निकालने में फिलहाल उनका साथ दे रही हैं।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, Pakistan 35/1 (5.5)India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: पाकिस्तान को पहला झटका, जवेरिया बनीं शिकार
पाकिस्तान की टीम को पहला झटका तब लगा, जबक जवेरिया खान दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठीं। दीप्ति शर्मा की बॉल पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उनका आसान सा कैच फाइन लेग पर लपका। वह छह बॉल्स का सामना कर सिर्फ आठ रन टीम के लिए जुटा सकी थीं, जिसमें उन्होंने एक चौका जड़ा था।दोनों टीम के खिलाड़ी राष्ट्रगाण के लिए मैदान में
दोनों टीम के खिलाड़ी राष्ट्रगाण के लिए मैदान में मौजूद हैं। शाम 6.30 बजे शुरू हो जाएगा मुकाबला।चोट के कारण मंधाना टीम में नहीं
चोट के कारण इस मैच में स्मृति मंधाना नहीं खेल रही है। भारत ने हरलीन देओल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: जावेरिया खान, मुनीबा अली (विकेटकीपर), बिस्माह माहरूफ(कप्तान), निदा डार, आयशा नसीम, आलिया रियाज, फातिमा सना, सिद्रा अमीन, नसरा संधू, सादिया इकबाल।भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन
भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन-शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रॉड्रिगेज, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंहटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान की कप्तान बिम्साह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: कहां हो रहा मुकाबला?
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: भारत-पाक के अलावा एक और है मैच
India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: कब होगा टॉस?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली इस भिड़ंत के लिए टॉस मुकाबले से ठीक आधे घंटे पहले होगा। मैच साढ़े छह बजे चालू होगा और टॉस छह बजे होगा।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: ग्रुप 2 में हैं इंडिया और पाकिस्तान
England, India, Ireland, Pakistan, West IndiesIndia vs Pakistan Women's T-20 LIVE: पाकिस्तान के खेमे में हैं ये चेहरे
Bismah Maroof (c), Aiman Anwar, Aliya Riaz, Ayesha Naseem, Sadaf Shamas, Fatima Sana, Javeria Wadood, Muneeba Ali, Nashra Sundhu, Nida Dar, Omaima Sohail, Sadia Iqbal, Sidra Amin, Sidra Nawaz, Tuba Hassan. Travelling Reserves: Ghulam Fatima, Kainat Imtiaz.India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: भारतीय स्क्वॉड में कौन-कौन?
Harmanpreet Kaur (c), Smriti Mandhana, Shafali Verma, Yastika Bhatia, Richa Ghosh, Jemimah Rodrigues, Harleen Deol, Deepti Sharma, Devika Vaidya, Radha Yadav, Renuka Thakur, Anjali Sarvani, Pooja Vastrakar, Rajeshwari Gayakwad, Shikha Pandey. Reserves: Sabbhineni Meghana, Sneh Rana, Meghna Singh.India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: ऐप पर पा सकते हैं पल-पल के अपडेट्स
युवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गांगुली के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में हुए शामिल
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय हॉकी टीम का ऐलान, 27 अक्टूबर को होगा आगाज
SA vs AUS Highlights: पैट कमिंस ने रोका टेंबा बावुमा का विजय रथ, 4 साल में साउथ अफ्रीका को मिली पहली हार
Ranji Trophy 2026-27: मुंबई ने चंडीगढ़ को और हैदराबाद ने त्रिपुरा को तीन दिन के भीतर हराकर हासिल किया बोनस प्वाइंट
वनडे वर्ल्ड कप में टिकटों की धूम, RO-KO को आखिरी बार देखने के लिए 12 दिन में करोड़ों टिकटों के आवेदन
© 2026 Times Horizon Private Limited
