LIVE

India vs Pakistan Women's T-20: पाकिस्तान को भारत ने याद दिलाया छठी का दूध! सात विकेट से पटका; जीत की हीरो रहीं जेमिमाह रॉड्रिग्स

India vs Pakistan Women's T-20: पाकिस्तान को भारत ने याद दिलाया छठी का दूध! सात विकेट से पटका; जीत की हीरो रहीं जेमिमाह रॉड्रिग्स

India vs Pakistan Women's T-20: पाकिस्तान को भारत ने याद दिलाया छठी का दूध! सात विकेट से पटका; जीत की हीरो रहीं जेमिमाह रॉड्रिग्स

ICC Women's World T-20 India vs Pakistan Cricket Match Highlights: भारत ने रविवार (12 फरवरी, 2023) को पाकिस्तान को आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में छठी का दूध याद दिला दिया। जेमिमाह रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा और ऋषा घोष की धुआंदार पारी के बलबूते टीम इंडिया ने पड़ोसी मुल्क को सात विकेट (छह बॉल शेष रहते) से मात दे दी। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन स्थित न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में हुए ग्रुप स्टेज के 23 मैचों में से इस चौथे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर्स में चार विकेट्स के नुकसान पर 149 रन बनाए थे, जबकि जवाबी पारी में टीम इंडिया ने 19 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए और जीत हासिल की।

FEB 12, 2023 22:05 IST

जेमिमाह रॉड्रिग्स ने जमा दिया रंग, बनाए 53 रन

प्लेयर ऑफ दि मैच का खिताब जीतने वाली जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 38 बॉल्स पर 53 रन बनाए। उन्हें कोई आउट नहीं कर सका। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके जड़े, जबकि उनका 139.5 का स्ट्राइक रेट रहा।
FEB 12, 2023 22:03 IST

कौन बना प्लेयर ऑफ दि मैच?

FEB 12, 2023 22:02 IST

स्मृति, हरमनप्रीत और शेफाली के लिए एक करोड़ रुपए से अधिक बोली की उम्मीद

भारत की शानदार बल्लेबाज स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा के नाम को लेकर सोमवार को यहां शुरूआती महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) नीलामी के दौरान बोली लगाने के लिए होड़ लगने की उम्मीद है। विदेशी खिलाड़ियों में एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलिस पैरी, नेट साइवर, मेगान शुट और डियांड्रा डॉटिन कुछ ऐसे बड़े नाम हैं जिनके लिये बड़ी बोलियां लगने की उम्मीद है। पांच टीमें - मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स - 409 खिलाड़ियों की सूची में से 90 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। पहले वर्ष के लिए प्रत्येक टीम के लिये 12 करोड़ रूपये का ‘सैलरी पर्स’ (सीमित राशि) होगा और 18 खिलाड़ियों की टीम में छह विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगी। इससे 60 भारतीयों में से कम से कम 20 से 25 खिलाड़ियों के अच्छी नीलामी राशि में बिकने की उम्मीद है।बेस प्राइस (आधार मूल्य) पांच ‘ब्रैकेट्स’ में होगा जिसमें सबसे कम 10 लाख रूपये और सबसे अधिक 50 लाख रूपये की राशि होगी। अन्य ब्रैकेट 20, 30 और 40 लाख रूपये होंगे। उम्मीद है कि मौजूदा भारतीय टीम के अलावा आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की सदस्यों की नीलामी में सबसे ज्यादा मांग होगी। अगर फ्रेंचाइजी से जुड़े कुछ अधिकारियों पर भरोसा किया जाये तो स्मृति, शेफाली, हरमनप्रीत और आल रांउडर दीप्ति शर्मा के 1.25 करोड़ से दो करोड़ रूपये के बीच की राशि हासिल करने की उम्मीद है।
FEB 12, 2023 22:00 IST

हिप-हिप हुर्रे! सुपर संडे मैच में PAK को इंडिया ने पटका

FEB 12, 2023 21:55 IST

ऋषा घोष ने लगाई चौकों की हैट्रिक

FEB 12, 2023 21:54 IST

महिलाओं के टी-20 विश्व कप इतिहास में यह था दूसरा सर्वाधिक सफल चेज़

FEB 12, 2023 21:53 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: हेड-टू-हेड मैचों में कौन आगे?

हेड-टू-हेड मुकाबलों की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। अब तक हुए 13 टी-20 मैचों में 10 में भारत को जबकि केवल सिर्फ मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है।
FEB 12, 2023 21:52 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: जीत के साथ टीम इंडिया ने किया टी-20 विश्व कप अभियान का आगाज

दरअसल, भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की है। हालांकि, भारत के लिए चिंता की बात यह थी कि चोट के चलते स्मृति मंधाना प्लेइंग-11 में नहीं थीं। उनके स्थान पर हरलीन देओल को मौका मिला।
FEB 12, 2023 21:11 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: शेफाली वर्मा 33 रन बनाकर आउट, लगा टीम को दूसरा झटका

शेफाली वर्मा के रूप में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। 35 बॉल का सामना कर वह 33 रन बना पाईं। उन्होंने इस दौरान चार चौके जड़े, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 132 रहा। नशरा संधू की बॉल पर सिदरा अमीन ने उनका कैच लिया।

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, India 91/2 (12.5)
FEB 12, 2023 20:42 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: यास्तिका भाटिया के रूप में गया भारत का पहला विकेट

टीम इंडिया को पहला झटका तब लगा, जब यास्तिका भाटिया सादिया इकबाल की बॉल (छठे ओवर की तीसरी बॉल) पर अपना कैच फातिमा सना को दे बैठीं। वह 20 गेंदों का सामना कर सिर्फ 17 रन टीम के लिए जुटा पाई थीं। उन्होंने इस दौरान दो चौके जड़े थे।

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, India 38/1 (5.3)
FEB 12, 2023 20:12 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: भारत को जीत के लिए चाहिए 150 रन

FEB 12, 2023 20:02 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: राधा यादव से छूटा कैच, आयशा को मिला जीवनदान

रोमांचक मैच के बीच टीम इंडिया की राधा ने राजेश्वरी की गेंद पर आयशा का आसान सा कैच छोड़ दिया।

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, Pakistan 137/4 (19.1)
FEB 12, 2023 19:55 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: पाकिस्तानी कैप्टन का पचासा पूरा, 45 बॉल्स पर जड़ा अर्ध-शतक

पाकिस्तान टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने 45 बॉल पर 50 रन पूरे किए और इस दौरान उन्होंने पांच चौके जड़े। वह अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली प्लेयर थीं।

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, Pakistan 124/4 (17.3)
FEB 12, 2023 19:44 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: राधा का दूसरा विकेट, पाक को चौथा झटका

FEB 12, 2023 19:32 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: चौथा विकेट भी गया, गंवा बैठीं आसान सा कैच

पाकिस्तान को सिदरा अमीन के तौर पर चौथा झटका 13वें ओवर की पहली बॉल पर लगा। वह राधा यादव की बॉल पर ऋचा घोष को आसान सा कैच गंवा बैठीं और उन्होंने 18 बॉल्स पर 11 रन बनाए।

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, Pakistan 79/4 (13.2)
FEB 12, 2023 19:29 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: डार को पवेलियन लौटा यूं भारत ने बांटी आपस में खुशी

FEB 12, 2023 19:24 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: निदा डार के रूप में पाक टीम को तीसरा झटका

निदा डार के रूप में पाकिस्तानी टीम को तीसरा झटका लगा। पूजा वस्त्रकार की गेंद पर ऋषा घोष ने उनका कैच लपका। रोचक बात यह है कि दो बॉल्स का सामना करने के बाद वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं।

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, Pakistan 64/3 (11.5)
FEB 12, 2023 19:19 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: स्मृति मंधाना चोटिल, हरलीन देओल को मिली जगह

पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मरूफ ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रही हैं जिससे उनकी जगह हरलीन देओल को अंतिम एकादश में चुना गया।India vs Pakistan Women's T-20 LIVE, Pakistan 58/3 (10.1)
FEB 12, 2023 19:10 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: दूसरा झटका देने के बाद यूं साझा की खुशी

FEB 12, 2023 19:08 IST

India vs Pakistan Women's T-20 LIVE: दीप्ति शर्मा ने दिया था पाक को सबसे पहला झटका