IND vs NZ Semi Final: वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल कब और कहां, लाइव स्ट्रीमिंग, प्लेयर्स लिस्ट व अन्य सारी जानकारी यहां जानें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 13, 2023, 05:19 PM IST

India vs New Zealand (IND vs SA) World Cup 2023 1st Semi Final Match Live Streaming, Telecast, Date, Weather Report in Hindi: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अब और बढ़ने वाला है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान भारत का सामना 2019 वर्ल्ड कप की रनरअप रही टीम न्यूजीलैंड से होगा। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

IND vs NZ World Cup 2023 1st Semi Final Match, Schedule, Live Streaming, Date, Weather Report: क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अब और बढ़ने वाला है। टूर्नामेंट के लीग मुकाबले रविवार को खत्म हो गए। लीग के आखिरी मुकाबले में मेजबान भारत का सामना नीदरलैंड्स से हुआ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 160 रन से रौंदा और इसी जीत के साथ लीग मुकाबले में अजेय बढ़त को बरकरार रखा। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार 9वीं जीत थी। टूर्नामेंट में ऐसा करने वाली टीम इंडिया इकलौती टीम रही। भारत ने 18 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रहते हुए लीग का सफल समाप्त किया। अब वनडे वर्ल्ड कप में शुरू होने वाला है हाई वोल्टेज मुकाबला। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 15 नवंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना 2019 वनडे वर्ल्ड कप की रनरअप टीम न्यूजीलैंड से होगा। इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड से हार का हिसाब चुकता करने का भी अच्छा मौका है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीनफाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। इस मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी यहां देख सकते हैं।

ODI World Cup 1st Semi Final, IND vs NZ, Rohit Sharma

रोहित शर्मा और केन विलियम्सन।

कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs NZ LIVE Streaming How and Where to Watch)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटा पहले होगा। आप इस मुकाबले का आनंद स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं को एचडी और एसडी चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉट स्टार एप्प पर देख सकते हैं।

End of Feed