क्रिकेट

Gareth Morgan: 6 गेंद में 6 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के क्लब क्रिकेटर ने बनाया अविश्वसनीय रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 13, 2023, 05:22 PM IST

Gareth Morgan: ऑस्ट्रेलिया के क्लब क्रिकेटर गैरेथ मोर्गन ने एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपने युवराज सिंह के 6 गेंद में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड तो देखा होगा, लेकिन इस बार गेंदबाजी में यह कारनामा हुआ है और इस गेंदबाज ने 6 गेंद में 6 विकेट लिया है।

Image

गैरेथ मॉर्गन (गोल्ड कोस्ट क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया)

Photo : Twitter

ऑस्ट्रेलिया के तीसरे डिविजन के क्लब के क्रिकेटर गैरेथ मोर्गन ने यहां स्थानीय मैच के दौरान छह गेंद में छह विकेट चटकाए जिससे उनकी टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।

मुदगीराबा नेरांग एंड डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट क्लब के कप्तान मोर्गन ने शनिवार को गोल्ड कोस्ट के प्रीमियर लीग लीग डिविजन तीन प्रतियोगिता में सरफर्स पैराडाइज के खिलाफ छह गेंद में छह विकेट चटकाकर अपनी टीम को चार रन से जीत दिलाई।

सरफर्स पैराडाइज ने 40 ओवर के मैच में 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर से पहले चार विकेट पर 174 रन बना लिए थे। मोर्गन ने हालांकि मैच की अंतिम छह गेंद पर छह विकेट चटकाकर अपनी टीम को चार रन से जीत दिला दी। सरफर्स के अंतिम पांच बल्लेबाज पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए और टीम 174 रन पर सिमट गई।

‘एबीसी.नेट.एयू’ के अनुसार अंतिम ओवर की पहली चार गेंद पर बल्लेबाजों ने कैच थमाए जबकि अंतिम दो बल्लेबाज बोल्ड हुए। मोर्गन ने सात ओवर में 16 रन देकर सात विकेट चटकाए। मोर्गन मुदगीराबा की पारी के दौरान 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर भी रहे।

‘एबीसी’ के अनुसार पेशेवर क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नील वैगर (2011 में वेलिंगटन के खिलाफ ओटैगो की ओर से), बांग्लादेश के अल अमीन हुसैन (2013 में अबहानी लिमिटेड के खिलाफ यूसीबी-बीसीबी एकादश की ओर से) और भारत के अभिमन्यु मिथुन (2019 में हरियाणा के खिलाफ कर्नाटक की ओर से) के नाम दर्ज है जिन्होंने एक ओवर में पांच विकेट चटकाए थे।

End of Article