IND vs NZ World Cup 2023 1st Semi Final Match, Schedule, Live Streaming, Date, Weather Report: क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अब और बढ़ने वाला है। टूर्नामेंट के लीग मुकाबले रविवार को खत्म हो गए। लीग के आखिरी मुकाबले में मेजबान भारत का सामना नीदरलैंड्स से हुआ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 160 रन से रौंदा और इसी जीत के साथ लीग मुकाबले में अजेय बढ़त को बरकरार रखा। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार 9वीं जीत थी। टूर्नामेंट में ऐसा करने वाली टीम इंडिया इकलौती टीम रही। भारत ने 18 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रहते हुए लीग का सफल समाप्त किया। अब वनडे वर्ल्ड कप में शुरू होने वाला है हाई वोल्टेज मुकाबला। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 15 नवंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना 2019 वनडे वर्ल्ड कप की रनरअप टीम न्यूजीलैंड से होगा। इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड से हार का हिसाब चुकता करने का भी अच्छा मौका है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीनफाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। इस मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी यहां देख सकते हैं।
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs NZ LIVE Streaming How and Where to Watch)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटा पहले होगा। आप इस मुकाबले का आनंद स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं को एचडी और एसडी चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉट स्टार एप्प पर देख सकते हैं।
कैसा रहेगा मुंबई का मौसम और वानखेड़े की पिच (Mumbai Weather and Wankhede Stadium Pitch)
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम काफी सफल है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। मौजूदा वर्ल्ड कप में इस मैदान पर अभी तक चार मैच खेले गए हैं, जिसमें से शुरुआती तीन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 300+ स्कोर बनाए हैं और जीत भी हासिल की है। वहीं, एक मुकाबले में जवाब में खेलने वाली टीम को जीत मिली है। अब सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी, ताकि फाइनल का टिकट कटवा सके। दोनों टीमों के बल्लेबाज और गेंदबाज फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, लीग मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से पटखनी दी थी। अब बात कर लेते हैं मौसम की। इस दिन दोनों टीमों के बल्लेबाजों और फैंस के लिए अच्छी खबर है। सेमीफाइनल मुकाबले के दिन मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहां धूप खिली रहेगी और उमर खिलाड़ियों के साथ फैंस को परेशान कर सकती है। बुधवार को मुंबई का सर्वाधिक तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।
ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (India-New Zealand Predicted Playing XI)
भारत की संभावित प्लेइंग-11 (India Predicted Playing XI)
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Predicted Playing XI)
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
