LIVE

India vs New Zealand Warm-up T20 Match Highlights: बारिश के कारण भारत-न्‍यूजीलैंड मैच हुआ रद्द

India vs New Zealand Warm-up T20 Match Highlights: बारिश के कारण भारत-न्‍यूजीलैंड मैच हुआ रद्द
India vs New Zealand, IND vs NZ Warm-up Match Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच बुधवार को ब्रिस्‍बेन के गाबा मैदान में होने वाला मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। दोनों टीमों के लिए बारिश खलनायक बनी और इस मुकाबले का टॉस भी नहीं हो सका। ध्‍यान दिला दें कि गाबा मैदान पर एक अन्‍य मैच अफगानिस्‍तान बनाम पाकिस्‍तान भी बारिश के कारण ही रद्द हुआ था। हालांकि, अफगानिस्‍तान की टीम को पूरी बल्‍लेबाजी करने का मौका मिला था और उसने 20 ओवर में 154/6 का स्‍कोर बनाया था। जवाब में पाकिस्‍तान ने 2.2 ओवर में 19/0 रन बनाए, लेकिन तब बारिश आ गई और यह मैच भी रद्द हो गया। बहरहाल, भारतीय टीम 23 अक्‍टूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। भारत ने अपने पहले अभ्‍यास मैच में गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को 6 रन से हराया था। वहीं न्‍यूजीलैंड अपने अभियान की शुरूआत 22 अक्‍टूबर को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। न्‍यूजीलैंड को अपने पहले अभ्‍यास मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 9 विकेट की शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। देखना दिलचस्‍प होगा कि खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए टीमें सुपर-12 राउंड में कैसा प्रदर्शन करेंगी।
Oct 19, 2022 | 02:07 PM IST

भारत-न्‍यूजीलैंड मैच रद्द

Oct 19, 2022 | 01:38 PM IST

मुश्किल है मैच का होना

Oct 19, 2022 | 01:06 PM IST

आयरलैंड जीता

जॉर्ज डॉकरेल और कैंफर के बीच 119 रन की शतकीय साझेदारी की बदौलत आयरलैंड ने स्‍कॉटलैंड को 6 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया है। स्‍कॉटलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 176/5 का स्‍कोर बनाया। जवाब में आयरलैंड ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।
Oct 19, 2022 | 01:02 PM IST

टॉस का समय होता, लेकिन बारिश बरकरार

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच अभ्‍यास मैच का टॉस इस समय होता, लेकिन गाबा में बारिश लगातार हो रही है। मैच होना मुश्किल है, लेकिन अच्‍छे की उम्‍मीद करें।
Oct 19, 2022 | 12:39 PM IST

गाबा में हुई जोरदार बारिश

Oct 19, 2022 | 12:38 PM IST

सचिन तेंदुलकर की सलाह

सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि भारतीय टीम को प्‍लेइंग 11 में टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्‍लेबाज को खिलाना चाहिए। तेंदुलकर ने पंत को प्‍लेइंग 11 में मौका देने की बात कही है।
Oct 19, 2022 | 12:27 PM IST

न्‍यूजीलैंड किसे देगा मौका

न्‍यूजीलैंड की संभावित प्‍लेइंग 11 - फिन एलेन, मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन (कप्‍तान), ग्‍लेन फिलिप्‍स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, एडम मिलने, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्‍यूसन और टिम साउथी।
Oct 19, 2022 | 12:27 PM IST

भारत किसे देगा मौका

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्‍वर कुमार और मोहम्‍मद शमी।
Oct 19, 2022 | 12:22 PM IST

पाकिस्‍तान का मैच रद्द

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के बीच गाबा मैदान पर अभ्‍यास मैच रद्द हो गया है। अब भारत-न्‍यूजीलैंड मैच पर भी बारिश का संकट आ खड़ा हुआ है।
Oct 19, 2022 | 12:13 PM IST

दोनों टीमों का आज दूसरा अभ्‍यास मैच

रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने अपने पहले अभ्‍यास मैच में गत चैंपियन ऑस्‍ट्रगेलिया को मात दी। वहीं केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्‍यूजीलैंड को अपने पहले अभ्‍यास मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 9 विकेट की शिकस्‍त मिली।
Oct 19, 2022 | 12:13 PM IST

भारत-न्‍यूजीलैंड मैच

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आज ब्रिस्‍बेन के गाबा मैदान में टी20 वर्ल्‍ड कप का अभ्‍यास मैच खेला जा रहा है।