IND vs NZ 3rd T20I: भारत न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 आज, सीरीज जीत पर भारत की निगाह, किशन ने बढ़ाया सैमसन पर दबाव

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया की नजर सीरीज जीत पर होगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

गुवाहाटी: पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके पांच मैच की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगा जिसमें संजू सैमसन के प्रदर्शन पर सभी की निगाह टिकी रहेंगी क्योंकि ईशान किशन ने पिछले मैच में शानदार वापसी करके उन पर दबाव बढ़ा दिया है। किशन की शानदार पारी से इस बात पर बहस फिर से शुरू हो जाएगी कि अभिषेक शर्मा का पसंदीदा सलामी जोड़ीदार कौन होना चाहिए, क्योंकि सैमसन अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने के लिए जूझ रहे हैं।

IND vs NZ 3rd T20I Match Preview

भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच प्रीव्यू

संजू सैमसन को दिखाना होगा दम

टी20 विश्व कप के शुरू होने में अब केवल दो सप्ताह का समय बचा है और इससे पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन मैच खेलने हैं। ऐसे में भारत की टीम संयोजन काफी हद तक तय लग रहा है। भारत बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। केवल कुछ स्थान को लेकर ही टीम चिंतित होगी जिनमें से एक स्थान फिलहाल सैमसन के पास है। किशन की 32 गेंदों पर खेली गई शानदार 76 रनों की पारी ने संजू पर दबाव बढ़ा दिया है।

End of Feed