हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बुधवार को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंद में शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का तीसरा और लगातार दूसरा शतक था। इससे पहले तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में गिल ने 118 रन की पारी खेली थी और भारतीय सरजमीं पर अपना पहला शतक जड़ा था।
क्रिकेट
शुभमन गिल ने जड़ा लगातार दूसरा वनडे शतक, विराट को पीछे छोड़ बने भारत के सबसे तेज एक हजारी
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 18, 2023, 04:05 PM IST
