IND vs NZ ODI Series Schedule, Live Streaming, Date, Pitch Report, Weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला जाएगा। हैदराबाद में खेला गया सीरीज का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था। शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 349 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 131 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद माइकल ब्रेसवेल की 140 रन की आतिशी पारी की बदौलत 49.2 ओवर में 337 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला 12 रन से गंवा दिया। ऐसे में रायपुर में भी दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला होने की उम्मीद है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड(साभार AP)
