क्रिकेट

India से दूसरे ODI में क्यों हुआ NZ को नुकसान? हार के बाद कैप्टन Tom Latham का आया यह बयान

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 21, 2023, 08:35 PM IST

India vs New Zealand 2nd ODI: कीवी टीम के कैप्टन-विकेटकीपर टॉम लैथम भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 17 बॉल का सामना कर सिर्फ एक रन बना पाए थे। शार्दुल ठाकुर की बॉल पर उनका कैच शुभमन गिल ने लपका था।

Image

India vs New Zealand 2nd ODI: कीवी टीम के कैप्टन-विकेटकीपर टॉम लैथम। (फाइलः एपी)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

India vs New Zealand 2nd ODI: टीम इंडिया से दूसरा वनडे मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लैथम ने कहा कि पार्टनरशिप बनाने में नाकाम रहने से उनकी टीम को नुकसान हुआ है। शनिवार (21 जनवरी, 2023) को रायपुर के मैदान में मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने बताया, "टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के लिए यह अच्छा दिन नहीं था। भारतीय टीम ने शुरु से अच्छी बॉलिंग की और उन्हें हमें कुछ भी (रन बनाने का मौका) नहीं हासिल होने दिया। हम इसका पूरा श्रेय भारतीय टीम को देंगे।"

बकौल लैथम, "थोड़ा पिच का योगदान था, जिससे गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। बदकिस्मती से हम पार्टनरशिप जमाने में नाकामयाब रहे। हर बार आप अच्छी परफॉर्मेंस देने की कोशिश करते हैं, पर दुर्भाग्य से हम इस बार उतना तेजी से वह नहीं कर पाए।"

दरअसल, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने इस मुकाबले में कीवी टीम के कमजोर बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर के रख दिया था और मेजबान टीम ने आठ विकेट की जीत से तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

मोहम्मद शमी की अगुआई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण ने मुश्किल पिच पर शानदार प्रदर्शन किया और भारत ने न्यूजीलैंड को 108 रन पर समेट दिया, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 51 गेंद में 50 रन और शुभमन गिल के नाबाद 40 रन (53 गेंद) से 20.1 ओवर में 111 रन बनाकर जीत दर्ज की।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article