India vs New Zealand 2nd ODI Match Report: टीम इंडिया ने शनिवार (21 जनवरी, 2023) को दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की धारदार बॉलिंग और कप्तान रोहित शर्मा-शुभमन गिल की धाकड़ बैटिंग के बलबूते टीम ने आसान से टारगेट को 20.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। छह ओवर्स में 18 रन देकर तीन विकेट झटकने वाले मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ दि मैच के खिताब से नवाजा गया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत हासिल करने के बाद पवेलियन लौटते हुए शुभमन गिल और ईशान किशन, जबकि रोहित शर्मा को बधाई देते हुए कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम। (फोटोः एपी)
दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की थी। कीवी टीम 34.3 ओवर्स में 108 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों के आगे ढेर हो गई। ग्लेन फिलिप्स 52 बॉल्स का सामना कर 36, मिशेल सेंटनर 39 गेंदों पर 27 और माइकल ब्रेसवेल 30 गेंदों पर 22 रन बना पाए।
.@ShubmanGill finishes things off in style! #TeamIndia complete a comprehensive 8️⃣-wicket victory in Raipur and… t.co/T16UHxjFK9
— ANI (@ANI) Jan 21, 2023
न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में 15 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, जिसमें शमी (18 रन देकर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (10 रन देकर एक विकेट) की भूमिका अहम रही। इन दोनों ने गेंदबाजों के मुफीद पिच पर अपनी बेहतरीन सीम गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिए रन जुटाना मुश्किल कर दिया। गेंद रुककर आ रही थी, जिससे बल्लेबाजों के लिए एक-एक रन जोड़ना कठिन लग रहा था।
IND vs NZ 2nd ODI Highlights हिंदी में
For his impactful 3️⃣-wicket haul in the first innings, @MdShami11 bagged the Player of the Match award as… t.co/omrXyz9BS7
— ANI (@ANI) Jan 21, 2023
लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित ने पसंदीदा पुल शॉट्स से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गिल ने भी कुछ शानदार स्ट्रोक लगाए। रोहित ने 13वें ओवर में एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। पर शिपले ने नीची गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट किया। कोहली नौ ही खेल सके थे कि सैंटनर ने उन्हें लगातार दूसरी बार अपना शिकार बनाया। फिर विकेटकीपर बल्लेबाज किशन (नाबाद आठ रन) ने आकर गिल के साथ मैच खत्म किया।
शर्मा ने 50 बॉल्स पर 51, गिल ने 53 गेंदों पर 40 और कोहली ने नौ बॉल्स पर 11 रन टीम के लिए जुटाए और टीम ने 20.1 ओवर्स में आसान जीत हासिल की। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज भारतीय तेज गेंदबाजों की तरह का ‘सीम मूवमेंट’ हासिल नहीं कर सके जिससे मेजबान टीम के बल्लेबाजों के लिये रन जुटाना आसान रहा।
Captain @ImRo45 provided the perfect start to the chase with a fifty and was #TeamIndia's 🔝 performer from the seco… t.co/bZFIQJArDd
— ANI (@ANI) Jan 21, 2023
वैसे, भारत की यह बढ़िया जीत रही, पर मैदान में जुनूनी फैंस को मैच जल्दी खत्म होने से थोड़ी निराशा रही। रायपुर के इस स्टेडियम ने इसके साथ ही अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार डेब्यू किया। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज जब शाम को क्रीज पर उतरे तो बल्लेबाजी आसान दिख रही थी। सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मंगलवार (24 जनवरी, 2023) को इंदौर में खेला जाएगा।
India vs New Zealand 2nd ODI: जीत के बाद किसे क्या मिला?
- स्ट्रॉन्गेस्ट परफॉर्मर ऑफ दि मैच - रोहित शर्मा
- गेम चेंजर ऑफ दि मैच - हार्दिक पंड्या
- पावर प्लेयर ऑफ दि मैच - मोहम्मद शमी
- मैन ऑफ दि मैच - मोहम्मद शमी।
