IND vs NED Head To Head: लगातार 9वीं जीत के इरादे से नीदरलैंड्स के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

IND vs NED Head To Head: वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मुकाबले में टीम इंडिया का सामना नीदरलैंड्स से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की लाइनअप पहले ही तय हो गई है और यह मैच विराट कोहली के लिए खास होगा।

वर्ल्ड कप 2023 के नॉकआउट मुकाबले तय हो चुके हैं, लेकिन इससे पहले आखिरी लीग मुकाबले में टेबल टॉपर टीम इंडिया का सामना प्वाइंट्स टेबल के सबसे निचले पायदान पर रहने वाली नीदरलैंड्स से होगा। नीदरलैंड्स की टीम इस वर्ल्ड कप में 2 जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि टीम इंडिया अब तक चैंपियन की तरह खेली है और उसने हर टीम को हराया है।

India vs Netherlands HEAD TO HEAD

भारत और नीदरलैंड्स

बल्लेबाजी में जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अच्छी पारी खेली है तो वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज शानदार लय में हैं। शमी और बुमराह ने मिलकर अब तक 31 विकेट झटके हैं। स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो रवींद्र जडेजा ने 14 और कुलदीप 12 विकेट ले चुके हैं। विराट के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। वनडे में विराट सचिन के 49 शतक की बराबरी कर चुके हैं और वह इस मैदान पर शतकों का पचासा पूरा कर सकते हैं।

End of Feed