LIVE

India vs Ireland 3rd T20: बारिश के कारण रद्द हुआ तीसरा मैच, टीम इंडिया ने 2-0 से जीता सीरीज

समीर कुमार ठाकुरUpdated Aug 24, 2023, 00:16 IST

India vs Ireland 3rd T20: बारिश के कारण रद्द हुआ तीसरा मैच, टीम इंडिया ने 2-0 से जीता सीरीज
India vs Ireland 3rd T20: बारिश के कारण रद्द हुआ तीसरा मैच, टीम इंडिया ने 2-0 से जीता सीरीज

IND vs IRE 3rd T20I : भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। लगातार हो रही है बारिश के बाद दोनों कप्तानों की सहमति से इस मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया गया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 2 रन से जबकि दूसरा मुकाबला उसने 33 रन से जीता था।

AUG 23, 2023 22:32 IST

IND vs IRE 3rd T20I Live Score: बारिश के कारण रद्द हुआ तीसरा मैच

बारिश के कारण रद्द हुआ तीसरा मुकाबला, भारत ने 2-0 से किया सीरीज अपने नाम।
AUG 23, 2023 21:11 IST

IND vs IRE 3rd T20I Live Score: 9.15 तक शुरू हुआ मैच तो नहीं कटेंगे ओवर

9.15 बजे की टाइमलाइन है। यदि तब तक मैच शुरू होता है तो कोई ओवर नहीं कटेंगे।
AUG 23, 2023 20:44 IST

ND vs IRE 3rd T20I Live Score: डबलिन में अब भी हो रही है बारिश

डबलिन में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण यदि मुकाबला रद्द होता है तो टीम इंडिया यह सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लेगी।
AUG 23, 2023 19:35 IST

IND vs IRE 3rd T20I Live Score: आयरलैंड में भारी बारिश

AUG 23, 2023 19:04 IST

IND vs IRE 3rd T20I Live Score: टॉस के लिए करना होगा इंतजार

तीसरे टी20 मैच में फिलहाल बारिश के कारण टॉस में देरी होगी। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है।
AUG 23, 2023 18:25 IST

IND vs IRE 3rd T20I Live Score: डबलिन से इतिहास का गवाह बनी टीम इंडिया

AUG 23, 2023 17:56 IST

IND vs IRE 3rd T20I Live Score: इस सीरीज का अब तक का हाल

इस सीरीज में अब तक के अपडेट पर नजर डालें तो बारिश के कारण बाधित पहले मुकाबले में भारत ने DLS के तहत 2 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा मुकाबला उसने 33 रन के अंतर से जीता था।
AUG 23, 2023 17:55 IST

IND vs IRE 3rd T20I Live Score: क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर

टीम इंडिया इस सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर होगी।
AUG 23, 2023 17:55 IST

IND vs IRE 3rd T20I Live Score: कहां देख सकते हैं ये मुकाबला

भारत और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला आप जियो सिनेमा ऐप पर बिना किसी शुल्क के देख सकते हैं।
AUG 23, 2023 17:55 IST

IND vs IRE 3rd T20I Live Score: कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

यह मुकाबला द विलेज डबलिन में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार आप मैच का लाइव एक्शन शाम 7.30 बजे से देख सकते हैं।
AUG 23, 2023 17:54 IST

IND vs IRE 3rd T20I Live Score: तीसरे टी20 मुकाबले के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है।

एक बार फिर हम हाजिर हैं भारत और आयरलैंड के बीच तीसरे और आखिरी मुकाबले की हर अपडेट को लेकर। यह मुकाबला डबलिन में खेला जाएगा।