IND vs BAN 2nd Test Day-4 Live Score: चौथे दिन का खेल समाप्त, भारत को 26 रनों की बढ़त
IND Vs BAN 2nd Test Live Score Today Match in Hindi (इंडिया वर्सेस बांग्लादेश 2nd टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर), Bharat Banaam Bangladesh Aaj Ke Match Ka Live Cricket Score ka Full Scorecard: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। चौथे दिन बांग्लादेश की टीम पहली पारी को 107/3 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन बारिश के कारण और तीसरे दिन आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच नहीं खेला जा सका।
IND Vs BAN 2nd Test Day-4 Live Score Today Match, IND Vs BAN Test Match Live Cricket Score Online( इंडिया वर्सेस बांग्लादेश 2nd टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस मैच में चौथे दिन की समाप्ति पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। वहीं भारत को 26 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। चौथे दिन की समाप्ति पर मोमिनुल हक और शादमान इस्लाम क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच मैच के चौथे दिन बांग्लादेश की टीम ने 107/3 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 74.2 ओवर में 233 रन बनाकर आउट हो गए। मोमिनुल हक शतकीय पारी खेलकर नाबाद रहे। दिन का खेल खत्म होने से पहले टीम इंडिया ने पहली पहली पारी 285 रनों पर घोषित की और 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके जवाब में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं।
सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 280 रन से जीत हासिल की थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज के पहले मुकाबले की पहली पारी में रवि अश्विन का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने शतकीय पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेलकर टीम को विशाल बढ़त दिलाई थी। दूसरे टेस्ट मुकाबले में फैंस की नजर एक बार फिर इन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहेगी।
बांग्लादेश की पहली पारी
- जाकिर हसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने कुल 24 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया।
- शादमान इस्लाम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 24 रन बनाए। उनको आकाश दीप ने अपना शिकार बनाया।
- नजमुल हुसैन शांतो कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 57 गेंदों में 6 चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवि अश्विन ने आउट किया।
- मुश्फिकुर रहीम टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 32 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
- लिटन दास ने 30 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।
- शाकिब अल हसन बड़ी पारी खेलने के नाकाम रहे। उन्होंने 17 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवि अश्विन ने आउट किया।
- मेहदी हसन मिराज ने कुल 42 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया।
- तैजुल इस्लाम भी जसप्रीत बुमराह की गेंद को नहीं पढ़ पाए। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको बुमराह ने बोल्ड किया।
- हसन महमूद ने कुल 4 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको मोहम्मद सिराज ने आउट किया।
- खालिद अहमद खाता तक नहीं खोल पाए। उन्होंने कुल 4 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको रवींद्र जडेजा ने आउट किया।
- मोमिनुल हक ने नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 194 गेंदों का सामना किया और 17 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाकर नाबाद रहे।
- टीम इंडिया की पहली पारी
- रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 11 गेंदों पर एक चौके और 3 छक्के की मदद से 23 रन बनाए। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश टेस्ट टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जाकिर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच किस स्टेडियम में खेला जा रहा है। (Ind Vs Ban 2nd Test Match Stadium Name)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच टाइमिंग क्या है (Ind Vs Ban 2nd Test Match Timing Toss Timing)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा मुकाबला सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा।
