IND vs AUS Preview: टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका, यहां जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 24, 2024, 12:17 PM IST

IND vs AUS Preview in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। आज टीम इंडिया के पास अपना पुराना हिसाब चुकता करने का सुनहरा मौका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया महामुकाबला
  • मैच से जुड़ी हर जानाकारी यहां पढ़ें
  • ऑस्ट्रेलिया हारी तो टी20 वर्ल्ड कप से होगी बाहर

IND vs AUS Preview: आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के अपने आखिरी मैच में सोमवार को आस्ट्रेलिया को हराकर अपना बदला लेने उतरेगी, जबकि अफगानिस्तान से अप्रत्याशित हार के बाद आस्ट्रेलिया के लिये यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है। भारतीय टीम लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष रहकर सेमीफाइनल में जाना चाहेगी । वहीं अफगानिस्तान से शनिवार की रात को हारी 2021 की चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम को हारने पर बाहर होना पड़ सकता है।

india vs australia match all you need to know.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (साभार-TNN)

अफगानिस्तान से हारने के बाद अब आस्ट्रेलिया को जीतने के साथ यह दुआ भी करनी होगी कि राशिद खान की टीम सोमवार की रात बांग्लादेश से मुकाबला हार जाये। आईसीसी टूर्नामेंटों में अक्सर आस्ट्रेलिया से हारने वाली भारतीय टीम अपने दमदार प्रतिद्वंद्वी को टूर्नामेंट से जल्दी बाहर करने की फिराक में होगी । भारत ने सुपर आठ में अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया है।

End of Feed