IND vs AUS:'हो सकता है सोया हुआ शेर जाग जाए..' बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले खौफ में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर 2024 से होने वाली है। इस श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भारतीय टीम की दमदार वापसी की उम्मीद जताई है।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का मानना है कि न्यूजीलैंड से श्रृंखला में करारी हार से भारत का आत्मविश्वास डगमगा गया होगा, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को आगाह करते हुए कहा कि भारतीय टीम अधिक आक्रामक होकर 22 नवंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जोरदार वापसी कर सकती है।

IND vs AUS Test

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट (फोटो- X)

भारत को न्यूजीलैंड से तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा। यह पहला अवसर है जबकि घरेलू धरती पर तीन या इससे अधिक टेस्ट मैच की श्रृंखला में उसका सूपड़ा साफ हुआ।हेज़लवुड ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा कि 'हो सकता है कि सोया हुआ शेर जाग गया हो। श्रृंखला शुरू होने पर ही हमें पता चलेगा की चीजें कैसे आगे बढ़ रही हैं।'

End of Feed