IND vs AUS 4th T20I Match Preview: भारत और ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होगी भिड़ंत, ऑस्ट्रेलिया को खलेगी दिग्गज खिलाड़ियों की कमी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गरुवार को गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए मैंच से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

करारा (गोल्ड कोस्ट): अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को गोल्ड कोस्ट होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे जिसमें भारतीय टीम जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। तीन मैचों के बाद श्रृंखला 1-1 से बराबर है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में थोड़ा कमजोर नजर आ रही है। पिछले मैच में जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति से स्पष्ट अंतर नजर आया था जब भारत 186 रनके लक्ष्य को हासिल करके श्रृंखला बराबर करने में सफल रहा था।

IND vs AUS 4th T20I Match Preview

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 मैच प्रीव्यू

ऑस्ट्रेलिया को खलेगी हेड की कमी

चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड की भी कमी खलेगी क्योंकि सलामी बल्लेबाज को एशेज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड में खेलना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के इन दोनों प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भारत के पास गाबा में अंतिम मैच से पहले 2-1 की बढ़त हासिल करने का यह सबसे अच्छा मौका है। हालांकि, भारतीय टीम प्रबंधन को टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म थोड़ी परेशान कर सकती है, क्योंकि उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान दौरे में छह मैच खेले हैं और एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत से अब तक उनके स्कोर का क्रम 10, 9, 24, नाबाद 37, 5 और 15 है। अभी तक केवल एक बार वह अच्छी फॉर्म में दिखे थे। वह कैनबरा में था जब उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ अच्छी साझेदारी की थी। बारिश के कारण यह मैच रद्द कर दिया गया था।गिल को फुल लेंथ की गेंदों से परेशानी हो रही है, जिनमें मूवमेंट की झलक दिख रही है।

End of Feed