'मैंने कभी भारत के लिए सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलने का सपना नहीं देखा', उप-कप्तान तिलक वर्मा का हैरान करने वाले बयान

तिलक पिछले तीन सालों में भारत के लिए 53 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 5 वनडे मैच खेल चुके हैं, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि इसके बावजूद वह लगातार रेड बॉल से अभ्यास करते रहे हैं। तिलक वर्मा भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाना चाहते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक युवा खिलाड़ी की तरह भारत की टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा का सपना भी टेस्ट क्रिकेट में खेलना है और उनका मानना है कि खेल का सबसे लंबा प्रारूप उनके खून में है। तिलक ने साउथ जोन की तरफ से नॉर्थ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 116 और नाबाद 51 रन बनाकर रेड बॉल क्रिकेट में फिर से अपनी काबिलियत साबित की। उनके इस शानदार प्रदर्शन से साउथ जोन फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।

Tilak Varma Statement

भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने चाहते हैं तिलक वर्मा।

तिलक ने अपनी टीम की जीत के बाद कहा, ’मुझे शुरू से ही लाल गेंद से क्रिकेट खेलना पसंद रहा है। मैंने कभी भारत के लिए सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलने का सपना नहीं देखा था, लेकिन ईश्वर की यही इच्छा थी। मैंने भारत के लिए टी20 और वनडे में पदार्पण किया है, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट मेरा मजबूत पक्ष रहा है।’

End of Feed