IND vs SA, 2nd Test Match Timing: गुवाहाटी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज से शुरू, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs SA 2nd Test Match Time (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच) Aaj ka Match Kitne Baje Shuru Hoga: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक टेस्ट मैच आज से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कितने बजे शुरू होगा मैच?

IND vs SA 2nd Test Match Time (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच):भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक टेस्ट मैच आज से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को लो स्कोरिंग मुकाबले में 30 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम चौथी पारी में जीत के लिए 124 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी थी और 93 रन पर ढेर हो गई। ऐसे में गुवाहाटी में शनिवार से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया और कोच गौतम गंभीर के लिए आन बान और शान का सवाल बन गया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की एक नए टेस्ट वेन्यू पर खेले जाने वाले मुकाबले पर नजर रहेगी। इस मैच के समय में भी बदलाव किया गया है। मैच में चायकाल,लंच से पहले होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कितने बजे होगा टॉस और कितने बजे शुरू होगा मैच?

IND vs SA 2nd Test Guwahati Match Timing

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट मैच कितने बजे होगा शुरू

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक इतिहास में 45 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टक्कर कांटे की रही है। दक्षिण अफ्रीका ने 19 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को मात दी है, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 16 टेस्ट मैचों में हराया है। वहीं, 10 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। मौजूदा सीरीज भारतीय जमीन पर होने जा रही है। भारत में इन दोनों टीमों के बीच आज तक 20 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें 11 मुकाबले मेजबान टीम इंडिया ने जीते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय सनजमीं पर 6 टेस्ट मैच जीतने में सफल रही है। जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे।

End of Feed