India Playing XI: दूसरे मुकाबले में भी रहेगा वैभव के डेब्यू का इंतजार, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

India Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने पहले टी20 मुकाबले से 24 घंटे पहले ही अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी, जिसे आजमाने का मौका उसे चेस्टर ली स्ट्रीम में नहीं मिला था। यही कारण है कि इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है।

India Playing XI: चेस्टर ली स्ट्रीट में पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीम शनिवार को दूसरे टी20 मुकाबले में भिड़ने वाली है। यह मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में शानदार काम किया था, लेकिन संजू सैमसन की फॉ़र्म अब तक समस्या बनी हुई है। ऐेसे में क्या टीम मैनेजमेंट उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को आजमा सकती है?

ind vs eng playing xi

भारत-इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

कोच गौतम गंभीर के कार्यप्रणाली पर नजर डालें तो वो खिलाड़ियों को टीम के भीतर लंबा रन देते हैं। ऐसे में सैमसन को एक मैच के बाद हटाने की संभावना कम है। ऐसे में टॉप-थ्री में कोई बदाव हो इसकी संभावना कम ही लगती है।

End of Feed