India Playing XI: अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा नहीं था, लेकिन जब अगले महीने टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी तो उसके सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने की चुनौती होगी। दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गाले में दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। इसके लिए गिल एंड कंपनी को अपना बेस्ट देना होगा और इसके लिए उन्हें सेलेक्टर ने टीम चुनकर दे दी। मंगलवार को हुई टीम घोषणा में कुछ नए चेहरों के अलावा कुछ पुराने चेहरों की वापसी हुई।
भारत की प्लेइंग इलेवन (साभार-AI Image)
रवींद्र जडेजा की वापसी
श्रीलंका दौरे के लिए जो टीम चुनी गई है, उसमें ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। वो जनवरी 2026 के बाद पहली बार एक्शन में होंगे। उन्हें टेनिस एल्बो इंजरी के कारण इतने वक्त क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। उनकी वापसी निश्चितौर पर टीम के लिए अच्छी खबर है।
बुमराह और सुदर्शन पर सस्पेंस
जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का खेलना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो रवींद्र जडेजा के नेतृत्व में कुलदीप यादव, मानव सुथार और नए चेहरे के तौर पर सारांश जैन को शामिल किया गया है।
क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन-
अब सवाल उठता है कि गिल को टीम तो दे दी गई है, लेकिन बुमराह और सुदर्शन का ना होना बड़ा झटका है। अगर दोनों इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाते हैं तो गिल और गंभीर के सामने परफेक्ट प्लेइंग इलेवन चुनने की बड़ी चुनौती होगी। बल्लेबाजी की बात करेंगे केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे। नंबर 3 पर कप्तान शुभमन गिल उतरेंगे। नंबर 4 पर ऋषभ पंत, नंबर 5 पर ध्रुव जुरेल और नंबर 6 पर रवींद्र जडेजा खेलते नजर आएंगे।
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार होंगे जबकि स्पिनर के तौर पर मानव सुथार और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना कारगर साबित हो सकता है। मौजूदा WTC प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल टीम इंडिया 48.15 जीत प्रतिशत के साथ 5वें पोजीशन पर है और श्रीलंका की टीम 41.67 प्रतिशत के साथ छठे पोजीशन पर है।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन-
केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार।
